रक्षाबंधन पर एक्टर ने शेयर की बहन की अर्थी की तस्वीर, बोला- तेरे नाम की राखी...

Shefali Jariwala Hindustani Bhau Rakshabandhan: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को रक्षाबंधन के मौके पर उनके राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ ने याद किया और काफी इमोशनल दिखाई दिए। भाऊ ने शेफाली जरीवाला को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की और बताया कि आज उन्होंने अपनी कलाई पर खुद से ही राखी बांध ली। भाऊ के ये पोस्ट उनके और शेफाली के फैंस को काफी भावुक कर रहा है।
हिंदुस्तानी भाऊ ने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के साथ फोटो भी शेयर की। जहां एक तस्वीर उनकी रक्षाबंधन से जुड़ी थी तो वहीं दूसरी तस्वीर एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की है, जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ शेफाली जरीवाला की अर्थी को कंधा देते नजर आए। इस वीडियो पर लिखा नजर आया, "राखी उसे बांधो जो आपकी आखिरी सांस तक आपका साथ दे।" वहीं इस वीडियो के कैप्शन में हिंदुस्तानी भाऊ ने लिखा, "रक्षाबंधन की शुभकामनाएं बेटा। आज मैंने खुद राखी बांधी तेरे नाम की। तेरी बहुत याद आ रही है।"
हिंदुस्तानी भाऊ के साथ साथ शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी रक्षाबंधन के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। पति पराग त्यागी ने इस साल रक्षाबंधन बेहद भावुक अंदाज में मनाया। वायरल हो रहे एक वीडियो में पराग अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की ओर से अपने प्यारे पेट डॉग को राखी बांधते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में, पराग त्यागी अपने पालतू कुत्ते सिम्बा के पंजे में राखी बांधते हुए प्यार से रस्में निभा रहे हैं। उनके बॉन्ड की झलक इसमें साफ दिखाई दे रही है। पराग ने शेफाली जरीवाला के निधन के बाद इस त्यौहार को मनाने के लिए उनके स्टाफ सदस्य राम की कलाई पर भी राखी बांधी।
पराग ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'परी, तुम हमारे बेबी सिम्बा और हमारे राम को राखी बांधती थीं। मैं चाहता हूं कि तुम मेरे जरिए भी ऐसा करती रहो, इसलिए आज मैंने तुम्हारी तरफ से सिम्बा और राम को राखी बांधी... अब मैं तुम्हारे सारे फर्ज निभाऊंगा... आखिरी सांस तक प्यार करता रहूंगा।' पराग ने दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर करते हुए इसमें सारे पल कैद किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











