मरने के बाद इतने करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गईं Shefali Jariwala, 7 हजार की कमाई से की शुरुआत और फिर...

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala net worth: शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने उनके चाहने वालों को गहरे दुख में डाल दिया है। सिर्फ 42 साल की उम्र में इस दुनिया से जाना किसी के लिए भी यकीन कर पाना आसान नहीं है। उनका परिवार, पति पराग त्यागी और उनके फैन्स इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं।

'कांटा लगा' से मिली थी पहचान

शेफाली को साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से पहचान मिली थी। वो गाना इतना हिट हुआ कि शेफाली रातों-रात 'कांटा लगा गर्ल' बन गईं। उस समय ना सोशल मीडिया था, ना इंटरनेट का इतना चलन, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई।

करोड़ों की मालकिन, फिर भी सादा जीवन

हालांकि शेफाली ने फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया, फिर भी उन्होंने अपनी एक मजबूत ब्रांड वैल्यू बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 तक शेफाली की कुल संपत्ति करीब 8.5 करोड़ रुपये थी।

टीवी शोज में आने के लिए वो 10 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज करती थीं। किसी खास इवेंट में परफॉर्म करने के लिए भी उन्हें लाखों में फीस मिलती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस 'कांटा लगा' गाने से शेफाली को इतनी पहचान मिली, उसके लिए उन्हें सिर्फ 7000 रुपये मिले थे। लेकिन जब गाना हिट हो गया, तो उनकी फीस लाखों में पहुंच गई।

फिल्मों और रियलिटी शोज में भी दिखीं

शेफाली ने सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' और कन्नड़ फिल्म 'Hudugaru' में भी काम किया। इसके अलावा वो रियलिटी शो Bigg Boss 13 में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपनी सादगी और मजबूत सोच से लोगों का दिल जीता।

शेफाली का करियर

शेफाली जरीवाला उन कलाकारों में थीं जो बिना ज्यादा शोर किए अपनी जगह बना गईं। उन्होंने स्ट्रगल किया, मेहनत की और बिना किसी बड़े गॉडफादर के इंडस्ट्री में नाम कमाया। उनका इस तरह जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X