शेफाली जरीवाला का आखिरी वीडियो देख हिले लोग, नहीं बोल पाई एक भी शब्द सिर्फ करती रहीं...

Shefali Jariwala Last Video: अभिनेत्री और कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस हर किसी को तोड़कर रख दिया है। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद लोग अब उनकी मौत का कारण जानने के लिए उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर सोशल मीडिया सभी कुछ खंगालने में लगे हुए हैं।
इसी बीच शोफाली जरीवाला के इंस्टाग्राम पर उनका आखिरी वीडियो हाथ लगा है। ये वीडियो शेफाली ने सात दिनों पहले अपने फैंस के साथ शेयर किया था। वीडियो में शेफाली कुछ भी बोलती दिखाई या सुनाई नहीं पड़ा रही हैं। वो सिर्फ मस्ती के मूड में बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में शेफाली मेक अप से लेकर फाइनल लुक में दिखाई दे रही हैं। उनका ये रील अब काफी वायरल हो रहा है। किसी पता था शेफाली की ये आखिरी रील वीडियो होगी जिसे वो पोस्ट कर रही हैं।
शेफाली जरीवाला की उम्र महज 42 साल थी। निधन की पुष्टि vickey lalwani ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।
स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।
Vickey lalwani की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।
शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications