..................... Shefali Jariwala last photos before death at 42 Shefali Jariwala shares last Instagram post 3 days back - Hindi Filmibeat

शेफाली जरीवाला की आखिरी तस्वीरें देख लोग मातम में पीट रहे छाती, इस हाल में दिखी 42 साल की हसीना

Shefali Jariwala Last Post

Shefali Jariwala Last Post: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है। एक ओर जहां इंडस्ट्री में शोक की लहर है तो वहीं दूसरी ओर उनके फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं कि ये खबर सच हो सकती है। इसी कशमकश के बीच अब शेफाली जरीवाला का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया है।

शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती थीं। शेफाली के आखिरी पोस्ट की बात करें तो ये उनका एक फोटोशूट है। शेफाली ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें 3 दिनों पहले फैंस के साथ शेयर की थी तब कोई भी नहीं जानता था कि ये ही शेफाली का आखिरी पोस्ट है।

शेफाली इस फोटोशूट में सिल्वर कलर के जंपसूट में बेहद बिंदास और बेबाक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। परफेक्ट फीगर और दिलों पर छा जाने वाली खूबसूरती के साथ शेफाली की अदाएं भी हर किसी को दीवाना बना देती थीं अब फैंस सिर्फ और सिर्फ उनकी मौत का असली कारण जानना चाहते हैं। अभी तक की न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

शेफाली जरीवाला की उम्र महज 42 साल थी। निधन की पुष्टि vickey lalwani ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।

स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।

Vickey lalwani की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X