..................... Shefali Jariwala last minutes of life husband parag tyagi reveals shefali takes food from refrigerator - Hindi Filmibeat

पति पराग ने सुनाई शेफाली जरीवाला की लाइफ के आखिरी घंटे की दास्तान, बोले- 'बासी खाना खाया फिर...'

Shefali Jariwala Last Minutes

Shefali Jariwala Last Minutes: फिटनेस फ्रीक शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से दम तोड़ दिया है। शेफाली की मौत और मरने के तरीके ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस के अचानक बेहोश होने के बाद पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

पराग त्यागी का बड़ा खुलासा - "लो ब्लड प्रेशर की वजह से शेफाली अचानक बेसुध हो गई थीं। वो बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं ले रही थीं। ऊपर से उन्होंने दवा लेने से पहले बासी खाना खा लिया था, जो उनके लिए घातक साबित हो सकता था। डॉक्टरों का शक है कि यही कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है।"

शेफाली जरीवाला एक फिट और हेल्दी एक्ट्रेस मानी जाती थीं, और उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। उस वक्त उनके माता-पिता और घर की हेल्पर भी साथ थे।

अब मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शेफाली का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां ले रही थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ सालों से एंटी-एजिंग मेडिसिन का सेवन कर रही थीं। जांच के दौरान उनके घर से दो दवाइयों के डिब्बे भी बरामद किए गए हैं।

बासी भोजन के तुरंत बाद एंटी-एजिंग दवा लेने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि जिस दिन शेफाली जरीवाला की मौत हुई, उस दिन उन्होंने बासी खाना खाया था और उसी के तुरंत बाद एंटी-एजिंग दवा का सेवन किया था। मुंबई के कूपर अस्पताल के डॉक्टरों को शक है कि बिना डॉक्टर की सलाह के लगातार दवा लेना यानी सेल्फ-मेडिकेशन उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। डॉक्टरों का मानना है कि इसी वजह से शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जो उनकी मौत का कारण बन सकता है। फिलहाल पुलिस को विसरा और ब्लड रिपोर्ट का इंतज़ार है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट को साफ-साफ समझने में मदद करेगी और मौत की असली वजह सामने ला सकती है।

शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ दिखती थीं शेफाली जरीवाला

मुंबई पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है। अपने बयान में पराग ने बताया कि उनका और शेफाली का रिश्ता अच्छा था और दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शेफाली की अचानक हुई मौत को वह अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। पराग ने पुलिस को बताया कि शेफाली शारीरिक रूप से बिल्कुल फिट थीं, लेकिन वह अक्सर बिना डॉक्टर की सलाह के खुद ही दवाएं लेती थीं। पराग ने यह भी बताया कि मई में दोनों एक स्टेज शो के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां साथ समय बिताया था।

'कांटा लगा' से रातोंरात बनी स्टार

शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी और इसके बाद वह कई रियलिटी शोज़ का हिस्सा भी रही थीं। 27 जून की रात 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, उन्हें 28 जून की रात करीब 1 बजे शेफाली की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X