शेफाली जरीवाला पर किया था किसी ने काला जादू! पति पराग त्यागी ने बताई पूजा और टच की बात

Shefali Jariwala Black Magic: 'कांटा लगा' गाने से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। कम उम्र में उनके जाने की खबर से फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक सदमे में आ गई थी। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था, लेकिन अब इस मामले में उनके पति पराग त्यागी के बयान ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

Shefali Jariwala Black Magic

हाल ही में पराग त्यागी अभिनेता पारस छाबड़ा के एक पॉडकास्ट में नजर आए। बातचीत के दौरान पराग ने दावा किया कि उन्हें महसूस होता है कि शेफाली पर किसी तरह का काला जादू किया गया था। उन्होंने कहा कि भले ही बहुत से लोग ऐसी बातों पर यकीन नहीं करते, लेकिन उनका खुद का विश्वास इन चीज़ों में है।

पराग ने कहा, "जहां भगवान होते हैं, वहां नकारात्मक शक्तियां भी होती हैं। आजकल लोग अपने दुख से ज्यादा दूसरों की खुशियों से परेशान रहते हैं। मुझे लगता नहीं, मुझे यकीन है कि कुछ तो गलत हुआ है। मैं ये नहीं कह सकता कि किसने किया, लेकिन मुझे भीतर से महसूस होता है कि गड़बड़ जरूर थी। ऐसा पहले भी एक बार हुआ था, तब हम निकल आए, लेकिन इस बार शायद असर ज्यादा था।"

उनके इस बयान से साफ झलकता है कि वह अब भी शेफाली के असमय जाने को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। पराग ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि जब वह भक्ति या ध्यान में बैठते हैं, तो उन्हें किसी अनहोनी का आभास होता है।

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को हुआ था। उनके जाने के बाद से पराग त्यागी लगातार उनकी यादों को संजोए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शेफाली के चेहरे का बड़ा टैटू भी अपने सीने पर बनवाया, जो उनके गहरे प्रेम और जुड़ाव को दर्शाता है।

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X