..................... Shefali Jariwala husband parag tyagi first video after shefali jariwala death mother crying outside hospital - Hindi Filmibeat

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद सुबह-सुबह लोगों से बात करते दिखे पराग त्यागी, सदमे में मां की हालत खराब

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Video: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की खबर ने जहां देर रात हर किसी की नींद उड़ा दी तो वहीं उनका परिवार खुद को संभाल नहीं पा रहा है। खासकर शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी और एक्ट्रेस की मां की हालत तो सबसे ज्यादा खराब है।

बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला को आनन फानन नें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था। न्यूज़ रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट कारण बताया जा रहा है हालांकि अभी ये डॉक्टर्स की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है। शेफाली के पति पराग का उनकी मौत के बाद पहला वीडियो सामने आया जिसमें उनकी हालत साफ दिखाई दे रही है।

पराग त्यागी का अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कार की फ्रंट सीट पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर के चेहरे पर बीवी शेफाली जरीवाला के खोने का गम साफ झलक रहा था। जब पैपराजी जी ने गाड़ी के बाहर से उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की तो वे अपने कंपकपाते हाथ से अपनी नम आंखें छुपाते नजर आए।

इसके साथ ही हॉस्पिटल के बाहर से शेफाली की मम्मी का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शेफाली की मम्मी की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है। बेटी की मौत के मातम में वो खुद को संभाल भी नहीं पा रही हैं।

स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।

Vickey lalwani की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X