शेफाली जरीवाला की मौत के बाद डॉग सिंबा ने किया फर्ज अदा, निभाए बेटा बन सभी रीति रिवाज

Parag Tyagi Video: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने हर एक को हैरान कर दिया है। शेफाली को गुजरे हुए 11 दिन बीत चुके हैं। उनके चले जाने का गम पति पराग त्यागी को सबसे ज्यादा है। पराग शेफाली से बेहद प्यार करते थे वह आए दिनों शेफाली के साथ लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर खूब तारीफें बटोरते थे। वहीं अब शेफाली के ना रहने पर पराग इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख बयां करते हैं।
पराग का वायरल हुआ वीडियो
शेफाली अपने डॉग सिंबा से बेहद प्यार करती थीं वह उसे बेटे की तरह मानती थीं। वहीं शेफाली के ना रहने पर एक अफवाह तेजी से फैली की सिंबा की तबीयत खराब है। वहीं अपनी हालिया वीडियो में पराग ने सिंबा की झलक दिखाई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग त्यागी डॉग सिंबा के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करते नजर आ रहे हैं। वह लोगों को खाना बांटते दिख रहे हैं।
पराग झूठी खबर फैलाने वालों की लगाई क्लास
पराग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि वह यह सब शेफाली की याद में कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'सिंबा खुश है। अपनी मां के लिए बेटे द्वारा की जाने वाली सभी रस्में निभा रहा है। यह वीडियो उन लोगों के लिए जो हमारे बच्चे सिंबा के लिए परेशान थे। वहीं कुछ ऐसे निर्दयी लोग थे जो हमारे बच्चे सिंबा के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे। जिससे उन्हें कुछ लाइक और व्यूज मिल जाएं। फिलहाल तो मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्हें सच में सिंबा की फिक्र थी।'
फैन्स हुए इमोशनल
बता दें कि पराग के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम सच में महान हो पराग। तुम एक बहुत ही अच्छे पति और पिता साबित हुए हो। भगवान तुम्हें हिम्मत दे तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो से साबित होता है कि आप और सिंबा दोनों ही शेफाली से कितना प्यार करते हो।


Click it and Unblock the Notifications











