..................... Shefali Jariwala huband parag tyagi Heartbroken and devastated reached to cooper hospital for Shefali Jariwala postmortem - Hindi Filmibeat

शेफाली की मौत से अंदर तक टूट चुके हैं पराग त्यागी, नहीं निकल रहे आंसू.. फिर पत्नी के पास पहुंचे

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। इसी बीच उनके पति पराग त्यागी को एक बार फिर से अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। पराग का हाल देखकर साफ है कि उनकी आंखों के आंसू एकदम सूख चुके हैं। पराग इस दौरान हाथ जोड़कर पैपराजी से शांति बनाए रखने की अपील करते दिखाई दिए।

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि शेफाली को जब रात नें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद उनकी बॉडी को कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इसके साथ ही इस दौरान उनके साथ उनके पति पराग ही थे। वहीं अब एक बार फिर से पराग को कूपर अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है।

पराग इस दौरान एक दम शांत दिखाई दिए। उनकी आंखों में ना तो कोई आंसू था और ना ही चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन। पराग की हालत उनके सदमे को साफ बयान कर रही है। पराग को अभी भी शेफाली की मौत पर यकीन नहीं है। अक्सर ऐसा सदमें खाए इंसान की हालत होती है जो जीभर कर रो नहीं पाता है।

शेफाली जरीवाला की उम्र महज 42 साल थी। निधन की पुष्टि vickey lalwani ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।

स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।

Vickey lalwani की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X