शेफाली जरीवाला की जिंदगी इस शख्स ने बना दी थी नर्क, जानिए कौन हैं पहला पति

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala First Husband: अभिनेत्री और कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। जहां मौत का अभी सिर्फ कार्डियक अरेस्ट ही न्यूज़ रिपोर्ट्सृ में बाताया जा रहा है तो वहीं 42 साल ही हसीना का पोस्टमॉर्टम भी किया गया है। इसी बीच शेफाली की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में आ गई है।

शेफाली जरीनावाला और पराग त्यागी परफेक्ट कपल थे और दोनों की कैमिस्ट्री भी हर किसी को काफी पसंद थीं। लेकिन बता दें कि पराग त्यागी के साथ शेफाली जरीवाला की दूसरी शादी थी। इसस पहले शेफाली ने नसाल 2004 में मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह के साथ शादी की थी। शेफाली और हरमीत की शादी 9 साल टिक पाई थी इसके बाद उन्होंने तलाक लेकर अपनी राहे अलग कर ली थी।

शेफाली ने हरमीत पर तब गंभीर आरोप लगाए थे। शेफाली जरीवाला ने कहा था कि जरूरी नहीं कि हर शादीशुदा जिंदगी में घरेलू हिंसा शारीरिक की हो। कई बार 'मेंटल वॉयलेंस' यानी मानसिक हिंसा भी इंसान को तोड़कर रख देती हैं। शेफाली जरीवाला ने इंटरव्यू में बताया था कि वह हरमीत के साथ खुश नहीं थीं। वह शादी उनके लिए एक टॉर्चर की तरह था, जहां हर दिन वह मानसिक हिंसा का श‍िकार बन रही थीं। शेफाली कहा था, 'मैं एक इंडिपेंडेंट वुमन रही हूं। मैं किसी पर आर्थ‍िक रूप से निर्भर नहीं थी। यही कारण है कि मेरे अंदर उस दर्द भरे रिश्‍ते से बाहर निकलने की ताकत आई।'

शेफाली ने कहा था, 'यह समझना बहुत जरूरी है कि आपकी कद्र नहीं हो रही है। हर हिंसा शारीरिक ही नहीं होती। एक नाखुश जिंदगी के पीछे कई बार मानसिक हिंसा भी बड़ा कारण होता है। मुझे लगता है कि मैं उस रिश्‍ते से बाहर निकल आई, क्‍योंकि मैं इंडिपेंडेंट थी। मैं खुद कमाती थी। हमारे समाज में तलाक को एक टैबू समझा जाता है। हमारी परवरिश ऐसे ही हुई है।'

शेफाली ने कहा था, 'लेकिन क्‍या हमें समाज की इतनी चिंता करनी चाहिए? या फिर वह करना चाहिए जो हमारे लिए सही है। मैं अपने जीवन में यह निर्णय ले सकी और इसके लिए मुझे सपोर्ट मिला।' शेफाली को हरमीत से तलाक के बाद 'पवित्र रिश्‍ता' और 'जोधा अकबर' सीरियल फेम पराग त्‍यागी से प्‍यार हुआ। दोनों ने इसके बाद 2014 में शादी कर ली।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X