पति के सीने पर Shefali Jariwala का चेहरा, बेटी को देख पिता ने किया कुछ ऐसा कि हर किसी की आंखें हो गईं नम!

Shefali Jariwala husband Parag Tyagi tattoo: दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके पिता, दामाद पारस त्यागी के सीने पर बने शेफाली के चेहरे वाले टैटू को चूमते दिखाई दे रहे हैं। यह इमोशनल पल देखकर हर कोई भावुक हो गया।
शेफाली को याद कर भावुक हुए पिता
दरअसल, हाल ही में पारस त्यागी ने अपनी पत्नी शेफाली को हमेशा अपने साथ महसूस करने के लिए उनका चेहरा सीने पर टैटू करवाया। जब शेफाली के पिता ने यह टैटू देखा, तो उनकी आंखें नम हो गईं और उन्होंने उसे चूम लिया। पारस ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें परिवार शेफाली के पिता का जन्मदिन मनाता भी नजर आया। इस वीडियो के साथ पारस ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डैड, आपकी शेफू हमेशा आपके साथ है। बहुत सारा प्यार।'
उन्होंने आगे लिखा- 'दोस्तों, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं दुआ करता हूं कि किसी को भी वैसा दर्द न झेलना पड़े, जिससे हम गुजर रहे हैं। भगवान उनका भी भला करे जो हमें प्यार करते हैं और उनका भी जो हमें समझ नहीं पाए।'
शेफाली की याद में खास टैटू
पारस ने इस साल अपनी 15वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेफाली को याद करते हुए उनके चेहरे का टैटू सीने पर बनवाया था। इस टैटू को दिखाते हुए उन्होंने लिखा- 'दोस्तों, इंतजार खत्म हुआ। ये है मेरी परी के लिए मेरा गिफ्ट। वो हमेशा मेरे दिल और शरीर के हर हिस्से में हैं, अब सब इसे देख सकते हैं।'
शेफाली जरीवाला की मौत
27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन मुंबई स्थित उनके घर में हार्ट अटैक से हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एंटी-एजिंग दवाइयां ले रही थीं। जिस दिन उनकी मौत हुई, उस दिन उन्होंने उपवास रखा था और खाली पेट एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया। इससे उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। अगले दिन यानी 28 जून को शेफाली का अंतिम संस्कार मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











