गुजरात की इस जाति की थी शेफाली जरीवाला, श्मशान घाट में ऐसे हुआ था अंतिम संस्कार

Shefali Jariwala Caste: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से हर कोई सन्न है। खूबसूरती और फिटनेस की मिसाल की महज 42 साल में हुई मौत ने बॉलीवुड सेलेब्स तक को अंदर से हिला दिया है। ऐसे में फैंस शेफाली की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल फ्रंट कर की सभी जानकारी जुटा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ साल उनके फैंस के मन में उनकी जाति को लेकर भी उठ रहा है कि आखिर शेफाली जरीवाला किस कास्ट की हैं।
'कांटा लगा' से घर-घर मशहूर हुई शेफाली जरीवाला किस धर्म से हैं? उनके अंतिम संस्कार की रस्में किस रिवाज़ से हुईं और आखिर उनके नाम में 'जरीवाला' का मतलब क्या है? इन सभी रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए पढ़िए ये खास रिपोर्ट!"
'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला, जिन्होंने अपने डांस और अंदाज़ से लाखों दिलों को छुआ, अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 की उम्र में हार्ट अटैक से उनका अचानक निधन हो गया।गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं शेफाली जरीवाला एक साधारण गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता सतीश जरीवाला बिज़नेस से जुड़े थे, वहीं मां सुनीता SBI में काम करती थीं। हिंदू धर्म से जुड़ी शेफाली की अंतिम यात्रा ओशिवारा के हिंदू श्मशान घाट पर संपन्न हुई।
'जरीवाला' - सिर्फ एक उपनाम नहीं, बल्कि गुजराती बुनकरों की एक पहचान। शेफाली जरीवाला के नाम में जुड़ा ये शब्द 'जरी' से आया है, जिसका अर्थ है बुनाई। दिलचस्प बात ये है कि उनके पिता भी इसी परंपरागत कारोबार से जुड़े थे।
जरीवाला' शब्द दो भागों से मिलकर बना है-'जरी', जिसका अर्थ होता है कीमती धातुओं से बनी कढ़ाई, और 'वाला', जो उस कार्य को करने वाले व्यक्ति को दर्शाता है। यह उपनाम उस व्यक्ति की पहचान बताता है जो इस कला में निपुण है।'जरीवाला' उपनाम उन लोगों या परिवारों की पहचान है, जो पारंपरिक रूप से जरी कढ़ाई, धागों की बुनाई, या वस्त्र निर्माण जैसे कार्यों से जुड़े रहे हैं।
शेफाली जरीवाला की उम्र महज 42 साल थी। निधन की पुष्टि vickey lalwani ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।
स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











