शेफाली जरीवाला को इस हालत में गाड़ी में डालकर ले गए पति, वॉचमैन ने बताया पूरा मंजर- मैंने गेट खोल दिया..

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। एक्ट्रेस की असमय हुई मौत के बाद उनके घर के बाहर पुलिस से लेकर फॉरेंसिक टीम जुटी दिखाई दे रही है। इसी बीच शेफाली जरीवाला की बिल्डिंग के वॉचमैन ने मीडिया से बात करते हुए अपना आंखो देखा हाल बताया है।
वॉचमैन ने बताया कि रात 10 से सवा 10 बजे के बीच उन्होंने गाड़ी के बाहर जाने के लिए दरवाजा खोला था लेकिन वो शेफाली या उनकी हालत नहीं देख पाए थे। इसके बाद रात के करीब एक बे कोई शख्स बाइक से आया और उसने सिक्योरिटी गार्ड को शेफाली की मौत की जानकारी दी और फोन में तस्वीरें भी दिखाई। जिसपर वॉचमैन को जरा भी भरोसा नहीं हो रहा था।
इसके साथ ही गार्ड ने ये भी बताया कि शेफाली और उनके पति अक्सर बिल्डिंग के नीचे टहलते रहते थे। उन्होंने परसों (मौत से एक दिन पहले) ही शेफाली और उनके पति को देखा था और वो अपने कुत्ते के साथ ही थे। हालांकि गार्ड ने कुछ जानकारी देने से मना भी कर दिया था। यहां देखिए पूरा वीडियो:
स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।
Vickey lalwani की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।
शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications