Shefali Jariwala की अस्थियां हाथ में लेकर फूट-फूटकर रोए पति पराग, वीडियो देख लोगों की आंख से भी छलके आंसू!

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Cries: शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ में हैं उनके पति पराग त्यागी। किसी अपने को हमेशा के लिए अलविदा कहना बहुत मुश्किल होता है, ये बात पराग को देखकर समझ आई कि वो अपनी बीवी को खोने के गम में कितने दुखी हैं।

पराग का इमोशनल वीडियो आया सामने

रविवार, 29 जून की दोपहर, पराग मुंबई के श्मशान पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियां इकट्ठा कीं और उनका विसर्जन करने के लिए ले गए। इस दौरान पैपराजी ने पराग की ऐसी तस्वीरें और वीडियो लीं, जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।

पराग अपनी पत्नी की अस्थियों को हाथ में लिए, बहुत इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए। उनके एक करीबी रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके चेहरे से साफ झलक रहा था कि वो अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं।

जुहू बीच पर किया गया अस्थि विसर्जन

एक और वीडियो में पराग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मुंबई के जुहू बीच पर दिखाई दिए। वहां उन्होंने अपनी जीन्स ऊपर चढ़ाई और समुद्र में थोड़ा अंदर जाकर शेफाली की अस्थियां विधिपूर्वक विसर्जित कीं। उन्होंने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी।

कौन थीं शेफाली जरीवाला?

शेफाली जरीवाला, जिन्हें लोग 'कांटा लगा' गाने की वजह से 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानते हैं, का 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वह सिर्फ 42 साल की थीं। वो बॉलीवुड फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' और साउथ की फिल्म 'हुडुगारु' में भी नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा, उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था, जिससे उन्हें फिर से पहचान मिली थी।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X