शीजान खान की बहन शफक नाज ने तोड़ा परिवार से रिश्ता, फलक बोलीं- नजरों में गिर चुकी है वो...

Sheezan khan-Shafaq Naaz: शीजान खान लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी और अपने ऊपर चल रहे केस की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि शीजान खान की बहनें शफक नाज और फलक नाज उनकी हिम्मत थीं। जब शीजान खान पर केस चल रहा था तब शफक और फलक ने शीजान का साथ दिया था। कई लोगों ने भाई-बहन के रिश्ते को एक मजबूत बॉन्ड बताया था, लेकिन लगता है कि अब इस रिश्ते में खटास आ गई है।
बहन के बारे में शीजान ने खोला राज
हालिया इंटरव्यू में शीजान खान और फलक नाज ने अपनी बहन शफक को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। टीवी एक्टर शीजान ने खुलासा किया कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तो तब लगा जब उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं और वह देखने तक नहीं आई थीं। बता दें कि सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में शीजान खान और फलक नाज ने खुलकर बात की।
डिप्रेशन से गुजर रही हैं शीजान खान की मां
शीजान खान और फलक नाज इस पॉडकास्ट में बताते हैं कि उनकी मां लंबे समय से डिप्रेशन में हैं। जिस वजह से उनका पूरा ही ध्यान रखना पड़ रहा है। हर समय उनके साथ कोई ना कोई चाहिए। उनका एक बच्चे की तरह ख्याल रखना पड़ता है। फलक ने कहा कि उनकी मां काफी कमजोर भी हो गई हैं। सिद्धार्थ कन्नन ने जब इसके पीछे की वजह पूछी तब फलक ने शीजान खान के केस को याद किया। फलक ने बताया कि वह बहुत बुरे समय से गुजर चुके हैं जिसका असर उनकी मां पर काफी गहरा पड़ा है।
मां की स्थिति की जिम्मेदार है शफक
फलक ने बताया कि उस समय मां ने अपनी दवाइयां भी लेनी बंद कर दी थीं। हर दिन उनकी हालत खराब होती जा रही थी। इतना ही नहीं फलक नाज और शीजान खान ने अपनी मां की इस हालत का जिम्मेदार शफक नाज को भी ठहराया। शीजान ने पॉडकास्ट में खुलकर बात की और बताया कि उनकी मां की हालत के बारे में परिवार वाले जानते थे और शफक को भी पता था कि उनकी मां की स्थिति क्या है।
शफक खुद को समझती हैं इग्नोर्ड किड
शीजान खान ने बताया कि उसने हमसे बात तक करना जरूरी नहीं समझा। उसने (शफक) हमसे संपर्क ना करने का फैसला किया। फलक ने बताया कि उनकी बहन शफक के इस फैसले ने मां को पूरी तरह तोड़ दिया था। शीजान ने बताया कि शफक को लगता था कि वह एक इग्नोर्ड किड हैं। यह जानकर उनकी मां को बहुत दुख हुई था।
मां से अस्पताल में भी मिलने नहीं आई शफक
शीजान खान आगे निराश होकर कहते हैं कि अगर उसे (शफक) ऐसा ही लगता था तो वह हम दोनों से बात ना करने का फैसला कर सकती थी, लेकिन कम से कम मां के साथ तो रिश्ता रखती। उनसे तो बातचीत करती। शीजान ने बताया कि उनकी मां के घुटने की सर्जरी हुई थी। उसके बाद ही मां शफक को फोन किया था। फलक बताती हैं कि मां 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन शफक मिलने नहीं आईं।
नजरों से उतर गईं शफक...
शाजीन ने कहा कि जब मां अस्पताल में भर्ती थीं तब उन्होंने खुद से ही शफक को फोन किया था। वह शफक से बात करना चाहती थीं, लेकिन शफक ने आने से तुरंत मना कर दिया। उन्होंने मां तक के साथ कोई रिश्ता रखना जरूरी नहीं समझा। शीजान कहते हैं इसके बाद तो इंसान आपकी नजरों से उतर जाता है ना। इसके बाद उनकी बहन फलक भी कहती हैं कि अब वो नजरों से पूरी तरह गिर चुकी है। उन्होंने अपना सम्मान खो दिया है। बता दें कि अभी तक शफक नाज का शीजान खान और फलक नाज के कि गए दावों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











