..................... Sheezan Khan revealed the truth After the death of Tunisha Sharma - Hindi Filmibeat

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद अब अभिनेता शीजान खान ने इस सच से उठाया पर्दा, बताया खुद से जुड़ा राज

Sheezan Khan

Sheezan Khan: टीवी के जाने माने अभिनेता शीजान खान इस वक्त खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर खबरों में लगातार बने हुए हैं। 15 जुलाई से यह शो लोगों के बीच होगा। इसी के बीच एक इंटरव्यू के दौरान शीजान ने शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं और तुनिशा शर्मा की मौत के बाद की बातें भी बताई।

गौरतलब है कि, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा मौत मामले में जेल जा चुके शीजान खान भी इस शो में नजर आने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शीजान ने शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

शीजान खान का इंटरव्यू-

शीजान ने कहा, 'मैं जिंदगी में बहुत डरावनी चीजों से होकर गुजरा हूं। तो कीड़े-मकोड़े मेरा क्या बिगाड़ सकते हैं। शो में स्टंट करने से मेरा खोया हुआ कॉन्फिडेंस वापस आया है। जब इस शो में उन्होंने बैक-टू-बैक कई स्टंट्स किए, जब जाकर मुझे अच्छा महसूस हुआ कि अब वो इस शो को कर सकते हैं। मुझे रोहित शेट्टी से मिलकर काफी अच्छा लगा। खतरों के खिलाड़ी के कई स्टंट स्क्रिप्टेड होते हैं।'

एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने पहली बार कोई रियलिटी शो किया है। जब में इस शो के लिए गया था तो मैंने सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन हार नहीं माननी है। मेरी लाइफ में अब तक बहुत कुछ हो चुका था। ऐसे में मुझे जिंदगी ने दूसरा मौका दिया तो मैं इसे गंवाना नहीं चाहता था। मैं अपने हर स्टंट को अच्छे से कर पाया इसके लिए अल्लाह को शुक्रिया कहता हूं।'

शीजान खान ने कहा, स्टंट के पहले में खुद को शांत कराता था। रिजल्ट तो मेरे हाथो में नहीं होता। इसलिए जो भी हो जाए, मुझे टास्क पूरा करना है और अपना 100 परसेंट देना है। भगवान की कृपा से ही में स्टंट के दौरान धैर्य रख पाए। थोड़ा ज्यादा हो जाएगा मैं बोल दूंगा लेकिन इससे डरावनी चीजें देखी हैं तो कॉकरोच और इगुआना क्या ही मेरा बिगाड़ लेंगे।'

शीजान खान और तुनिशा का रिश्ता-

शीजान खान की गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा की मौत हो गई थी। उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था, जिसके आरोप में शीजान खान को अरेस्ट कर लिया गया था। शीजान 69 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आए।

Read more about: sheezan khan tunisha sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X