जेल से बाहर आने के बाद Sheezan Khan ने किया पहला पोस्ट, एक्स गर्लफ्रेंड की मौत ने दिए गहरे जख्म

Sheezan Khan Post: पिछले काफी दिनों से तुनिषा शर्मा की मौत के सिलसिले में खबरों में रहने वाले शीजान खान ने काफी समय से सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। काफी समय तक जेल में रहने के बाद पिछले महीने वो बाहर आए और तब से ही वो गायब से हैं आज यानी रविवार 2 मार्च को शीजान ने पहला पोस्ट किया है और इस पोस्ट में उन्होंनेल अपनी कथित गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को याद किया है और इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं।
शीजान ने किया पोस्ट
शीजान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तुनिषा के लिए अपना इजहार-ए-इश्क किया है। उन्होंने अपनी और तुनिषा के कुछ खूबसूरत लम्हों का एक वीडियो बनाया है और उसे पोस्ट किया है। इस वीडियो में तुनिषा और शीजान काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा- " एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए...कहकशा ज़ैसी उसकी आंखें ग़ज़ब की अदाएं लिए, खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं... तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं...हवा की तरहा आयी वो पर हवा कही ठहरती नहीं... क्या तूफ़ान थे उसने सीने में दबाए यह बात वो किसी से कहती नहीं... थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है... बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ़ उदासी पायी है... दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आईं है... उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है... शफ़क़ को लाली देके वापिस फलक पे वह यूँ चली गई... कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई - शीज़ान ख़ान.. यह मेरी तुन्नी के लिए।
पिछले साल किया था सुसाइड
आपको बता दें, 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की मां ने शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह उसके साथ रिश्ते में थी और 15 दिन पहले उनका रिश्ता टूट गया था। उन्होंने पुलिस को बताया है कि तुनिषा उसकी वजह से तनाव में थी और शायद इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। तुनिषा महज 20 साल की थीं।


Click it and Unblock the Notifications