Sheezan Khan: प्यार में पागल हुए एक्टर ने तुनिशा शर्मा की मौत को याद करते हुए लिखी कविता, फैंस को आया गुस्सा

Sheezan Khan

Sheezan Khan: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइट केस के बारें में तो सबको पता ही है, इस केस में तुनिशा शर्मा के बॉयफ्रेंड शीजान खान का ही नाम सामने आया था, कुछ वक्त जेल में रहने के बाद शीजान खान बाहर आ गए थे। कई बार शीजान अपनी दोस्त तुनिशा को याद कर चुके हैं, हाल ही में एक बार फिर से शीजान ने तुनिशा के लिए सोशल मीडिया पर कविता लिखी है।

गौरतलब है कि, शीजान खान जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज या फिर कविताओं के जरिए अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने 'इश्क' पर एक पोस्ट शेयर किया है।

शीजान ने लिखा, "इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता है... इश्क में जीना है तो बात करो... जमाने से डरना, दूर जाना, टूट जाना इश्क में... हिम्मत हारना अच्छा नहीं लगता... हिम्मत बनना है तो बात करो... हाथ थामो एक बार... नजर मिलाओ तो हमसे... नाराजगी मिटानी है तो बात करो'।

इस कविता को देखकर कुछ यूर्जस तो बहुत खुश हुए पर कुछ यूर्जस ने शीजान की क्लास लगा दी। जाहिर है कि शीजान को इस वक्त कई सारे लोग पंसद नहीं कर रहे हैं। इससे पहले शीजान खान ने तुनिषा संग अपनी पुरानी यादें शेयर की थी और उन्हें परी कहा था।

वीडियो शेयर करते हुए शीजान ने कैप्शन में लिखा था, 'एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए, कहकशा ज़ैसी उसकी आंखें गजब की अदाएं लिए, खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं, तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं, हवा की तरहा आयी वोह पर हवा कही ठहरती नहीं। क्या तूफान थे उसने सीने में दबाए यह बात वोह किसी से कहती नहीं, थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है'।

शीजान ने आगे लिखा था, 'बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ उदासी पायी है, दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आईं है। उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है, शफक को लाली देके वापिस फलक पे वह यूं चली गई। कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई सिर्फ मेरी टुन्नी के लिए'। इसके बाद भी शीजान को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था।

More from Filmibeat

Read more about: sheezan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X