गर्लफ्रेंड की मौत की वजह से अभिनेता ने जेल में गुजारे 70 दिन, अब किया गुजरे वक्त को लेकर खुलासा

Sheezan Khan: फेमस सीरियर अली बाबा दास्तान-ए-काबुल फेम एक्टर शीजान खान को पिछले साल उनकी गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा के मर्डर डेथ केस में अरेस्ट किया गया था। जेल में 70 दिन बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी, जेल से बाहर आने के बाद वो शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका चले गए। लेकिन एक्टर जेल में गुजारे वो दिन भूल नहीं पाए, अब शीजान खान ने खुद इस सबको लेकर बड़ा खुलासा किया है।
शीजान खान को जेल-
फिलहाल अभी तो जेल से शीजान खान बाहर आ चुके हैं, अब एक्टर शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। इस शो में उन्होंने जेल में बिताए 70 दिनों के बारे में जिक्र किया, शीजान ने बताया कि कैसे उन्होंने जेल में खुद को संभाला।
खतरों के खिलाड़ी में जब रोहित शेट्टी सभी को इंट्रोड्यूस कर रहे होते हैं तो वो शीजान से पूछते हैं कि शो को लेकर क्या प्लान है। इस पर शीजान ने कहा, 'यहां तक आना ही मेरे लिए एक लड़ाई से कम नहीं है, जब किस्मत ने लाइफ में लड़ाई लिख ही दी है तो मैंने भी अपने आप को फाइटर बना लिया है। जीत के जज्बे के साथ आया हूं सर, मेरे मुंह से सर आप Abort सुनने ही नहीं वाले हैं।'
आगे शीजान ने कहा, 'मेरी मां ने मुझे एक चीज सिखाई है सर, मेरे उन 70 दिनों में मैंने अपने आप को दिन रात वो चीज कही है। न जीतना जरुरी है न हारना जरुरी है, जिंदगी एक खेल है जनाब इसे खेलना जरुरी है। इसी जज्बे के साथ आया हूं, जीतकर भी जाऊंगा, कोशिश भी यही है।'
खतरों के खिलाड़ी में शीजान-
रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी की बात करें तो शो 15 जुलाई से शो स्ट्रीम हुआ है। शो में शीजान खान के अलावा ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, नायरा बनर्जी, अर्जित तनेजा, डेजी शाह, रोहित रॉय जैसे कंटेस्टेंट्स हैं, वहीं पहले हफ्ते में शो से रूही चतुर्वेदी बाहर हो गईं।
जाहिर है कि यह शो शीजान खान के लिए किसी दुआ से कम नहीं हैं क्योंकि तुनिशा की मौत के बाद शीजान को लेकर बहुत सारी बातें सामने आई थी, तो ऐसे जेल में जाना और फिर दोबार काम मिलना बहुत बड़ी बात होती है। फिलहाल तो शीजान गर्लफ्रेंड तुनिशा की मौत से खुद को निकालकर अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











