तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला!

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma suicide case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइट केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फैसले से शीजान खान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि कोर्ट ने शीजान की वो याचिका खारिज कर दी है। जिसमें उन्होंने उनपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की बात कही थी। इस पर अभी शीजान खान ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस अपडेट-

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड के बाद उनकी मां ने शीजान खान पर एक्ट्रेस को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद तुनिषा के बॉयफ्रेंड शीजान को गिरफ्तार किया गया और वो 70 दिन तक जेल में भी रहे थे।

इसके बाद एक्टर को जमानत मिल गई और वो बाहर आ गए। बाहर आने के बाद शीजान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी कि जिसमें कहा गया था कि उनपर दर्ज की गई FIR को रद्द किया जाए लेकिन अब इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक्टर की ये याचिका खारिज कर दी है।

गौरतलब है कि, तुनिषा शर्मा ने दिसंबर 2022 को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद टीवी इंडस्ट्री में काफी बवाल मचा था। तुनिषा शर्मा टीवी का फेमस चेहरा थी। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने इस सुसाइड केस में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी।

एक्टर शीजान खान का वर्कफ्रेंट-

टीवी एक्टर शीजान खान के वर्कफ्रेंट की बात करें तो, शीजान खान को 'अली बाबा' शो से बाहर कर दिया गया था। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद एक्टर को हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वो अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sheezan khan tunisha sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X