तुनीषा सुसाइड की मौत के मामले में जेल से बाहर आते ही जश्न में डूबे शीजान खान, परिवार के साथ मस्ती करते तस्वीर

sheezan khan

Sheezan Khan Photo: टेलीविजन स्टार शीजन खान को तुनीषा शर्मा सुसाइड केस में हाल ही में बेल मिली है। इसके बाद वो अब परिवार के साथ सुकून के पल बिता रहे हैं। शीजान खान की बहन ने लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पूरी फैमिली हैप्पी मूमेंट्स स्पेंड करती दिखाई दे रही है। शीजान और उनके परिवार की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई है।

शीजान खान की बहन शफक नाज (Shafaq Naaz) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में शीजान खान अपनी बहनों, भाई, मां और पपी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे शीजान खान समेत पूरा परिवार मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है। फोटो के साथ शफक नाज ने कैप्शन में लिखा, "शुकरान सुकून। जिस किसी ने भी हमें सपोर्ट किया और हमारे लिए प्रार्थना की, उसका धन्यवाद।"

इससे पहले भी शीजान की बहनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया था और भाई के बाहर आने की खुशी मनाती दिखाई दी थीं।

'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की मां ने शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह उसके साथ रिश्ते में थी और 15 दिन पहले उनका रिश्ता टूट गया था।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि तुनिषा उसकी वजह से तनाव में थी और शायद इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। तुनिषा महज 20 साल की थीं।

Read more about: sheezan khan television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X