..................... गोवा से शूटिंग कर लौटे एक्टर सूरज थापर, कोरोना पॉज़िटिव, ICU में भर्ती | Sooraj Thapar in ICU after covid complications, was shooting in goa - Hindi Filmibeat

शौर्य और अनोखी एक्टर सूरज थापर कोरोना पॉज़िटिव, ICU में भर्ती, गोवा में चल रहा था सीरियल का काम

देश भर में कोरोना अपनी जड़ें पसार रहा है और हर दिन आ रहे 4 लाख से ऊपर पॉज़िटिव केस लोगों की कमर तोड़ रहे हैं। अब खबर है कि मशहूर एक्टर सूरज थापर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सूरज हाल ही में शूटिंग करके गोवा से मुंबई लौटे थे। मुंबई लौटते ही उन्हें काफी तेज़ बुखार हुआ।

टेस्ट करवाने पर सूरज कोरोना पॉज़िटिव निकले। चूंकि उनका बुखार काफी तेज़ था और कम ही नहीं हो रहा था इसलिए उन्हें तुरंत गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें बेड मिलने में भी थोड़ी दिक्कत हुई।

shaurya-aur-suhani-actor-sooraj-thapar-in-icu-after-covid-complications-was-shooting-in-goa

सूरज से जुड़े एक सूत्र की मानें तो वो ICU में भर्ती हैं और फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सूरज इस समय स्टार प्लस के सीरियल शौर्य और अनोखी की कहानी में तेज सबरवाल की भूूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर, नासिर हुसैन की फिल्म जो जीता वही सिकंदर के साथ शुरू किया था। इस फिल्म में सूरज थापर, दीपक तिजोरी की गैंग का हिस्सा थे। कुछ फिल्मों में संघर्ष करने के बाद सूरज थापर ने टीवी का रास्ता चुन लिया।

गोवा में कर रहे थे शूटिंग

गोवा में कर रहे थे शूटिंग

गौरतलब है कि सूरज थापर, अपने सीरियल की शूटिंग गोवा में कर रहे थे लेकिन वहां हॉटस्पॉट बनने के बाद गोवा सरकार ने सारे सीरियल की शूटिंग कैंसिल कर दी जिसके बाद 9 सीरियल की टीम मुंबई वापस आ गई थीं।

टीवी का प्रसिद्ध चेहरा

टीवी का प्रसिद्ध चेहरा

गौरतलब है कि सूूरज थापर, टीवी का जाना माना चेहरा है और उनके किरदार, दर्शकों को याद रह जाते हैं। खबरें ये भी हैं कि उनकी हालत फिलहाल ठीक हैं और वो एक छोटे से अस्पताल में ही भर्ती हैं। उनके ICU में होने की खबर भी गलत है।

हो रही है देखरेख

हो रही है देखरेख

अच्छी बात ये है कि सूरज की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल में उनकी अच्छी देख रेख हो रही है और उम्मीद की जा रही है कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ होंगे।

51 साल की उम्र में पिता

51 साल की उम्र में पिता

सूरज थापर, 2019 में 51 साल की उम्र में पिता बने थे। उनकी पत्नी दीप्ति ध्यानी भी पेशे से एक्टर हैं और ज़्यादातर मराठी फिल्मों और सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा सूरज का एक सात साल का बड़ा बेटा भी है।

ससुराल गेंदा फूल

ससुराल गेंदा फूल

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ससुराल गेंदा फूल में सूरज थापर ईशान कश्यर के पिता और सुहाना कश्यप के ससुर की भूमिका में काफी नाम कमा चुके हैं। सीरियल में उनकी जोड़ी श्रुति उल्फत के साथ काफी पसंद की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X