केबीसी होस्ट शत्रुघ्न के मेहनताने पर महुआ 'खामोश'

Shatrughan Sinha
बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों काफी गु्स्साये हुए हैं। वजह है कि महुआ चैनल पर प्रसारित होने वाले केबीसी के बिहारी संस्करण का मेहनताना ना मिलना।

जिसके चलते उन्होंने चैनल के खिलाफ केस दर्ज करने का बात कही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी शिकायत सिने एंड टीवी कलाकार संघ से की है। जिसके बाद संघ ने एक्शन लेते हुए महुआ चैनल को सात दिन का वक्त दिया है कि वो शत्रुघ्न सिन्हा के पैसे 7 दिन में वापस करे। जिसके बाद चैनल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

यही नहीं चैनल ने शो के मेहमान जैसे हेमा मालिनी, धर्मेद्र, सोनाक्षी सिन्हा और गोविंदा जैसे कलाकारों को भी उनके द्वारा जीती हुई रकम अदा नहीं की गई है। जबक इस सितारों के द्वारा जीती राशि डोनेट की जानी थी।

गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से परस्पर स्पर्धा रखने वाले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने इस साल केबीसी के बिहारी संस्करण 'के बनीं करोड़पति' को होस्ट किया था।

जहां सोनी पर केबीसी ने सफलता का इतिहास रचा वहीं महुआ पर यह शो उतना सफल नहीं रहा। अमिताभ के साथ ही शो के कई प्रतियोगी मालामाल हो गये हैं वहीं महुआ के इस शो ने अपने होस्ट को ही पैसे से वंचित रखा हुआ है । देखते हैं सिन्हा को उनका पैसा कब मिलता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X