जीना यहां-मरना यहां....राज कपूर की याद में 'जोकर' बने शाहरूख
[टेलीविजन] शाहरूख खान को पता है कि इंडस्ट्री की कुछ चीज़ें, कुछ लोग, कुछ फिल्में, कुछ किस्से ऐसे हैं जो याद करने के लिए किसी पल या मौके के मोहताज नहीं है। उन्हें याद कर वापस से जादुई माहौल बन जाता है। ऐसी ही शख्सियत हैं राजकपूर जो इंडस्ट्री के शो मैन हैं और शाहरूख ने सबसे शाणा कौन में उन्हें दी श्रद्धांजलि।
दरअसल, शाहरुख के शो पर दिल्ली का प्रतिभागी जोकर के भेष में पहुंचा। उसने जोकर वाला बड़ा सा नाक भी लगा रखा था। उस प्रतिभागी को देखकर किंग खान को बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की याद आ गयी। 1970 में आयी फिल्म मेरा नाम जोकर में राज कपूर ने जोकर की भूमिका में ऐसा ही नाक लगाकार था और लोग को जिंदगी की सच्चाई बताया। चाहे दु:ख हो या सुख शो हमेशा चलते रहना चाहिए।
बस फिर क्या था शाहरूख ने जोकर की नाक लगाकर शो मस्ट गो ऑन से ही अपने शो में जान डाली। राजकपूर ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में आरके स्टूडियो की शुरूआत की थी और शाहरूख का शो सबसे शाणा कौन फिलहाल वहीं शूट हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications













