Shark Tank India 5 की वापसी! इस बार आएंगे और भी अमीर शार्क्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं शो
Shark Tank India Season 5 Detail: बिजनेस से जुड़ा पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में दर्शकों को पुराने पसंदीदा शार्क्स के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। इस शो में देशभर के स्टार्टअप्स अपने बिजनेस आइडियाज शार्क्स के सामने पेश करेंगे और इनवेस्टमेंट पाने की कोशिश करेंगे।

इस सीजन में भी बिजनेस, इन्वेस्टमेंट, मेंटरशिप और ग्रोथ स्ट्रैटेजी से जुड़ी बातचीत देखने को मिलेगी, जो खासतौर पर युवाओं और नए बिजनेसमैन के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली हैं।
शार्क टैंक इंडिया 5 में कौन-कौन से शार्क्स होंगे?
सीजन 5 में पुराने शार्क्स की पूरी टीम वापसी कर रही है। इसमें अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर, पीयूष बंसल, रितेश अग्रवाल, कुणाल बहल, विराज बहल और अमित जैन शामिल हैं। इनके अलावा इस बार कुछ नए शार्क्स भी पैनल में जोड़े जाएंगे, जो अपने एक्सपीरिएंस और इनवेस्टमेंट के जरिए स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। मेकर्स का फोकस इस बार जमीन से जुड़े और नए इनोवेटिव बिजनेस आइडियाज पर रहेगा।
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 कब और कहां देखें?
शार्क टैंक इंडिया सीज़न 5 का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 से होगा। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जाएगा और डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी स्ट्रीम होगा। शो का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहेगा, जहां कई राउंड्स के बाद चुने गए स्टार्टअप्स को शार्क्स के सामने पिच करने का मौका मिलेगा।
शार्क्स की नेट वर्थ
अनुपम मित्तल (Shaadi.com फाउंडर) की नेट वर्थ लगभग 185 करोड़ रुपये है।
अमन गुप्ता (boAt के को-फाउंडर) की संपत्ति करीब 720 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विनीता सिंह (SUGAR Cosmetics CEO) की नेट वर्थ लगभग 300 करोड़ रुपये है।
नमिता थापर (Emcure Pharmaceuticals) की संपत्ति करीब 640 करोड़ रुपये है।
पीयूष बंसल (Lenskart CEO) की नेट वर्थ लगभग 610 करोड़ रुपये है।
रितेश अग्रवाल (OYO फाउंडर) पैनल के सबसे अमीर शार्क हैं, जिनकी संपत्ति करीब 16,000 करोड़ रुपये बताई जाती है।
कुणाल बहल (Snapdeal को-फाउंडर) की नेट वर्थ लगभग 900 करोड़ रुपये है।
विराज बहल (Veeba Consumer Products फाउंडर) की नेटवर्थ करीब 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।
कुल मिलाकर, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 एक बार फिर नए बिजनेस आइडियाज, बड़े इनवेस्टमेंट और जबरदस्त इंस्पीरेशन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











