25 इंजेक्शन, दो बार IVF: प्रेग्नेंट होने के लिए Namita Thapar ने झेला इतना सारा दर्द

Namita Thapar IVF: 'शार्क टैंक इंडिया' के दूसरे सीजन की जज नमिता थापर ने हाल ही में खुलासा किया कि दूसरे बच्चे की चाह में कैसे उन्हें कितना दर्द झेलना पड़ा था। उनका दर्द सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

Shark Tank India Judge Namita Thapar

Namita Thapar IVF: टीवी जगत का मशहूर रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इस शो में नए आंत्रपन्यौर अपने बिजनेस को एक नए आयाम पर ले जाने के लिए आते हैं ताकि उन्हें फंड मिल सके और वो अपने सपने को साकार कर सकें। इस शो में कुछ पिचर्स IUI से जुड़े प्रोडेक्ट्स लेकर आए, जो ईजी प्रोसेस के जरिए प्रेग्नेंसी कंसीव करने में मदद करता है और इस बीच नमिता ने उनकी जिंदगी से जुड़ी एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया, जिसे जानकर ना सिर्फ वहां मौजूद लोग बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए।

नहीं कर पाई थीं कंसीव
नमिता ने बताया कि जब वो 2 साल की थीं तो वो प्रेग्नेंट होना चाहती थीं और दो महीने में ही उन्होंने कंसीव कर लिया और सबकुछ ठीक तरह से हो गया। लेकिन 3-4 साल बाद मैंने दोबारा कोशिश की तो मैं सफल नहीं हो पाई। मैं दो इंफर्टिलिटी ट्रीटमेंट से गुजरी और जो वह 25 इंजेक्शन होते हैं हर ट्रीटमेंट में, उसमें बहुत फिजिकल-इमोशनल ट्रॉमा होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 बार IVF ट्राई किया लेकिन दोनों बार वो फेल रहीं। उन्होंनें सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं लेकिन फिर ऐसा चमत्कार हुआ जिसे वो आजतक नहीं भुला पाईं। लाख कोशिशें करने के बाद उन्होंने हार मान ली थी लेकिन फिर उन्होंने अचानक कंसीव कर लिया।

कौन हैं नमिता थापर
आपको बता दें, नमिता थापर एक भारतीय आंत्रपन्यौर हैं जो कि भारत की बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के कार्यकारी निदेशक (CEO) हैं और साथ ही प्रसिद्ध टेलीविजन बिजनेस रिएलिटी शो "शार्क टैंक इंडिया सीजन 1" की जज रह चुकी हैं और अब वो दूसरे सीजन में भी पिचर्स के बिजनेस में इनवेस्ट करती नजर आती हैं। बता दें कि नमिता ने एमक्योर में ही काम करने वाले विकास थापर से शादी की है, उनके दो बेटे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shark tank india namita thapar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X