Shark Tank India के सीजन 3 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, इस बार ऐसे बिजनेसमैन को मिलेगा मौका

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया हर साल नए आंत्रपन्योर को एक नया प्लैटफॉर्म देता है और जिन्हें भी अपने बिजनेस के लिए आइडिया, विशेषज्ञता और फंड की जरूरत होती है, वो इस मंच पर आता है और अपने बिजनेस प्रपोजल के बारे में बताता है।
शार्क टैंक जल्द ही सीज़न 3 के साथ वापस आ रहा है और रजिस्ट्रेशन पहले ही खोल दिए गए हैं। इस बार शो में एक नया कॉन्सेप्ट लागू किया जा रहा है और यह उभरते बिजनेसमैन के लिए एक नया अवसर लाएगा। क्या आपको ज़िलोनियल्स याद हैं? दोनों उद्यमी हाई स्कूल के छात्र थे। वे दोनों चमकदार ज्वैलर्स के अपने विचारों को पेश करने में कामयाब रहे और अनुपम को बोर्ड में शामिल कर लिया। ऐसे ही कम उम्र के आंत्रपैन्योर के लिए मेकर्स एक नया सेगमेंट लेकर आए हैं।
शार्क टैंक के आने वाले सीज़न में युवा बिजनेसमैन को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनके सपनों को साकार करने के लिए भी प्रयास करेगा। कोई भी छात्र अब कैंपस स्पेशल के निर्माताओं के स्पेशल सेगमेंट के साथ शो में अपने बिजनेस आइडिया पेश कर सकता है। यह शार्क और 'कॉल इट ए डील' के लिए युवा विचारों की एक नई लहर लाएगा।
अगर आप भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी लिव ऐप और अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू हुआ है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। यहां आप लॉग इन कर लें और मोबाइल नंबर के बाद 6 अंको का ओटीपी कोड दर्ज करें। अब शार्क टैंक इंडिया के नियम और शर्तों पर सहमति दर्ज करें और सबमिट कर दें। ऑनलाइन प्रोफाइल के लिए नाम, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
प्रोफाइल एक बार बनकर तैयार होने के बाद आप आपको अपने बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। खासकर बिजनेस की मौजूदा स्थिति, मार्केट कैटेगरी, प्रोडक्ट, निवेश आवश्यकता आदि जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के अगले स्टेप में आपको बिजनेस के बारे में कानूनी और वित्तीय जानकारी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसी जानकारी भरनी होगी। अब आपको पर्सनल जानकारी शेयर करनी होगी। अंतिम में आपको डिक्लेयरेशन को ध्यान से पढ़कर भरना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











