..................... शार्क टैंक इंडिया 2 मीम्स वायरल वीडियो तारक मेहता फेम जेठालाल एंट्री वीडियो वायरल।Shark Tank India 2 meme viral taarak mehta fame jethalal entry video viral - Hindi Filmibeat

Shark Tank India 2 में जेठालाल की एंट्री से हुई सबकी बोलती बंद, फिर जो हुआ देखिए VIDEO

shark tank India 2

Shark Tank India 2:टीवी शो शार्क टैंक इंडिया 2 की हाल ही में शुरुआत हुई है। इस शो के दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शार्क टैंक इंडिया के मंच पर अपने बिजनेस का प्लान लेकर जेठालाल आ गए हैं। जेठालाल अपना प्रोडक्ट हैप्पी दिवाली सुतली बम लेकर आए हैं। जब जेठालाल अपनी पिच शार्क के सामने पेश करते हैं तो हर कोई अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं।

इसका मजेदार मीम्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेठालाल हकीकत में तो शो पर नहीं आए हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस मीम में जेठालाल के काम का प्रस्ताव सुनकर शार्क अमन गुप्ता, जेठालाल को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए बोलते हैं। जेठालाल फिर कहते हैं कि अगर मैं अपने स्टोर की ब्रांच और खोलूंगा तो मेरा भी पेट दो ही रोटी से भरेगा।

मैं इसी में खुश हूं। इस मीम्स में अनुपम कहते हैं कि इसके लिए काफी मुश्किल होती है। आपको इस पर काम करना चाहिए। जेठालाल फिर से अपने जवाब से सभी को हैरान कर देते हैं। वह कहते हैं कि चुप रह न भाई। बंद कर न तेरी बकवास। जेठालाल के इस शार्क टैंक इंडिया 2 के वायरल वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस मीम्स को देखने के बाद एक फैन ने बोला है कि जेठालाल को शार्क की कुर्सी पर होना चाहिए। अशनीर ग्रोवर का यह बेस्ट रिप्लेसमेंट है। वह अपने आप में खुद एक शार्क हैं। एक फैन ने लिखा है कि कोई भी हमारे जेठालाल को अफॅार्ड नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया इसी महीने से शुरू हुआ है। फैंस के बीच फिर से यूनिक बिजनेस आइडिया को लेकर लोकप्रिय हुआ। अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, नमिता थापर और अमन गुप्ता इसके जज हैं। जो कि कई यूनिक बिजनेस मैन को उनके आइडिया के लिए आर्थिक तौर पर सपोर्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X