Shark India 2 के जज अनुपम मित्तल हुए अस्पताल में भर्ती, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Anupam Mittal Hospitalized

Anupam Mittal Hospitalized: 'शार्क इंडिया 2' के जज अनुपम मित्तल की शो के बाद फैन फॉलोइंग अच्छी खासी बढ़ गई है। लोगों ने 'शार्क इंडिया 2' के दौरान उन्हें काफी पसंद किया था लेकिन उनसे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है जो उनके फैंस को परेशान कर सकती है। अनुपम मित्तल अस्पताल में हैं। उन्होंने खुद इस जानकारी को शेयर किया है।

दरअसल, अनुपम मित्तल के हाथ में सर्जरी हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम मित्तल अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में सपोर्ट बैंड लगा है। साथ ही उन्होंने कैप्शन के जरिए अपने शुभचिंतको को संदेश दिया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

अनुपम मित्तल ने लिखा है- 'मंजिल जब और दूर हो जाए....फाइट हार्डर।' साथ ही उन्होंने आगे लिखा है- 'वर्षों से बेहतर आकार में आने के लिए जोर दे रहा थे, लेकिन पीछा करने लायक हर चीज की तरह, हर बार जब आप लगभग वहां होते हैं, तो जीवन आपको पीछे धकेल देता है।'

साथ ही आगे उन्होंने लिखा है- 'असफलताओं और नॉकआउट के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन हम जो कर सकते हैं वह है.... फिर से खड़ा होना।' अनुपम मित्तल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। अनुपम मित्तल के कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है- शार्क इंसानों से ज्यादा जल्दी ठीक होते हैं..आप जल्दी ठीक होकर दौड़ने लगोगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- आयरन मैन और मजबूत बनकर लौटेगा। एक यूजर ने लिखा है- जब आप दूसरों के लिए आदर्श होते हैं तो इसे कई तरीकों से साबित करना पड़ता है। कई लोगों ने अनुपम मित्तल के जल्द ठीक होने की भी कामना की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X