..................... TV | Sharad Kelkar | Replacing Mohnish Behl | Kuch Toh Log Kahenge | Sony | टीवी | कुछ तो लोग कहेंगे | शरद केलकर | कुछ तो लोग कहेंगे - Hindi Filmibeat

कुछ तो...में मोहनिश की जगह लेंगे शरद केलकर

Sharad Kelkar
सोनी के चर्चित शो 'कुछ तो लोग कहेंगे' से जब से मोहनिश बहल गायब हुए हैं तब से ही सबको उत्सुकता थी यह जानने में कि कहानी के किरदार डॉ आशुतोष यानी मोहनिश बहल की जगह कौन आने वाला है, तो आपको बता दें कहानी का सस्पेंस खत्म, अब डॉ आशुतोष बनकर मोहनिश बहल की जगह लेगें टीवी अभिनेता शरद केलकर।

शरद केलकर, ज़ी टीवी के चर्चित शो सात फेरे...में नजर आ चुके हैं। शरद ने कहा कि वो शो में मोहनिश को कॉपी नहीं करेंगे। आपको बता दें कि शो के पहले आशुतोष यानी मोहनिश बहल अपनी असल जिंदगी मे इन दिनों अपने पीठ दर्द की वजह से काफी परेशान है, जिसके कारण वो 12-14 घंटे काम नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने शो को गुड बॉय बोल दिया।

वैसे अंदर की खबर की रखने वालों का कहना है कि सेट पर मोहनिश के नखरे लगातार बढ़ते जा रहे थे औऱ उन्होंने शो की लीड अभिनेत्री कृतिका कामरा के साथ रोमांटिक सीन करने से भी मना कर दिया था। जिसके कारण निर्माता-निर्देशकों ने मोहनिश बहल को शो से बाहर कर दिया था।

इसलिए कहानी में शरद केलकर की एंट्री हुई है। इन दिनों यह शो टीआरपी चार्ट में काफी ऊपर है। देखते हैं शरद, मोहनिश की तरह इस शो की सफलता को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X