वेब सीरीज रंगबाज फिरसे में हुई शरद केलकर की धमाकेदार एंट्री, फैंस के लिए सरप्राइज

By Staff

शरद केलकर ज़ी5 के फ्लैगशिप शो रंगबाज़ फ़िरसे में एक दिलचस्प किरदार के साथ प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरीज़ में वह राजू ठेहट की भूमिका में नज़र आएंगे, जो राजस्थान में एक अवैध शराब व्यापारी है और कारों एवं महिलाओं का शौकीन हैं, साथ ही राज्य की जट्ट राजनीति में भी उनकी बहुत मजबूत पकड़ है।

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए शरद कहते है कि राजू ठेहट एक ठोस किरदार है। मेरे लिए, नकारात्मक भूमिकाएं चुनौतीपूर्ण हैं और मेरा मानना है कि एक अभिनेता के रूप में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं करना बहुत महत्वपूर्ण है।

sharad kelkar

रंगबाज़ फ़िरसे अच्छी तरह से आकार ले रहा है। मैं ज़ी5 पर इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। रंगबाज़ फ़िरसे एक तेज़-तर्रार क्राइम थ्रिलर है जिसमें जाति वर्चस्व और एक गैंगस्टर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है।

नौ-एपिसोड की यह श्रृंखला राजनीति की वजह से युवाओं को गुमराह करने की कहानी है।इस श्रृंखला में यह उजागर किया जाएगा कि कैसे एक व्यक्ति अपराधी के रूप में पैदा नहीं होता है, बल्कि उसके आस-पास की परिस्थितियां उसे ऐसा बना देती है।"रंगबाज़ फ़िरसे" का प्रीमियर 20 दिसंबर को ज़ी5 पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X