बाहुबली 2 ब्लाॅकबस्टर ना होती..अगर इस स्टार की शर्त पूरी नहीं होती..
हिंदी में बाहुबली की आवाज को डब करने वाले अभिनेता शरद केलकर ने प्रभास की आवाज बनने से पहले एक अजीब शर्त रखी थी।
इस समय चारों तरफ केवल बाहुबली का शोर है। हिंदी दर्शकों तक बाहुबली यानी प्रभास की आवाज बनकर टीवी एक्टर शरद केलकर ने एक नया मुकाम हाासिल किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि बाहुबली की आवाज बनने से पहले शरद ने एक अजीब सी शर्त रखी थी।
जी हां। इसका खुलासा खुद शरद ने किया है। शरद ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मैंने पवन कल्याण सर के साथ तेलुुगु में सरदार गब्बर सिंह फिल्म की थी।
Exclusive Interview..बाहुबली महानायक..सलमान खान से अधिक फीस लेना..वरना..
उसी समय किसी ने मेरा नाम एस एस राजामौली को सुझाया था। मैं राजामौली सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने उनकी टीम के सामने एक शर्त रखी।मैंने कहा कि अपनी आवाज का टेस्ट देने मैं तभी आऊंगा जब मुझे राजामौली सर से मिलने का मौका मिलेगा।

ठीक ऐसा ही हुआ।वह वहां पर मौजूद थे। इस तरह से मुझे प्रभास की आवाज बनने का मौका मिला।हिंदी वर्जन में मेरी आवाज डब होने के बाद राजामौली सर बेहद खुश थे।
मैंने यह भी सुना है कि करण जौहर भी मेरे काम से खुश हैं। यह मेरे करियर के लिए बहुत बड़ा मौका है। गौरतलब है कि इन दिनों भले ही आप बाहुबली की रिकॅार्ड तोड़ कमाई की चर्चा सुन रहे होंगे। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी ऐसी कई दिलचस्प जानकारी है,जो आपको चौंका देगी।
यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications