हर्ष सिकंदर का गाना सुनकर हैरान रह गए शंकर महादेवन, बोले- मास्टर सलीम 2 तैयार हो रहे

ज़ी टीवी का सारेगामापा सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिंगिंग रियलिटी शो है, जो लगभग 3 दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। श्रेया घोषाल, शेखर रावजियानी, कुणाल गांजावाला, सुगंधा मिश्रा, कमाल खान, राजा हसन और वैशाली म्हाड़े जैसे इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले बेमिसाल टैलेंट्स दुनिया के सामने पेश करने के बाद सारेगामापा लिटिल चैंप्स के 9वें सीज़न को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

इस शो में जहां सभी कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट परफॉर्म कर रहे हैं, वहीं 'मस्त कलंदर' गाने पर हर्ष सिकंदर की कमाल की परफॉर्मेंस ने जज शंकर महादेवन का दिल छू लिया। महादेवन ने बताया कि, उन्होंने किस तरह इस गाने के सिंगर के रूप में मास्टर सलीम को चुना था, जब उन्होंने एक पंजाबी चैनल में मास्टर सलीम को एक जगराता में गाते हुए सुना था। इतना ही नहीं, यह किस्सा सुनाने के बाद उन्होंने हर्ष की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि, वो इंडस्ट्री के अगले मास्टर सलीम हैं।

Shankar Mahadevan

शंकर महादेवन ने बात करते हुए कहा- 'कुछ साल पहले एक दिन मैं एक पंजाबी चैनल देख रहा था और उस पर मैंने जगराता में एक लड़के को गाते हुए सुना। वो इतना बढ़िया गा रहा था कि सारे दर्शक उसके गाने का मजा ले रहे थे। मैं उसकी आवाज से इतना प्रभावित हुआ कि मैं पता लगाना चाहता था कि वो सिंगर कौन है। मैं उससे अपना अगला गाना 'मस्त कलंदर' गवाना चाहता था। बाद में हमें पता चला कि वो कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंगर मास्टर सलीम हैं। फिर हमने उन्हें पंजाब से बुलवाया और इस तरह हमें मशहूर गाना मस्त कलंदर मिला। आज हर्ष की परफॉर्मेंस को सुनने के बाद मुझे लगता है कि हमारे पास मास्टर सलीम 2 तैयार हो रहे हैं।'

सिर्फ इतना ही नहीं, हर्ष की परफॉर्मेंस के बाद एक और कंटेस्टेंट ने जजों को बहुत रोमांचित कर दिया और वो थे 10 साल के कंटेस्टेंट अथर्व। अथर्व ने 'मेरे नाम तू' गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी और उन्हें सुनने के बाद जज अनु मलिक ने बताया कि किस तरह इंडस्ट्री को एक नया प्लेबैक सिंगर मिल गया है। न सिर्फ अनु मलिक बल्कि नीति मोहन भी उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गईं और उन्होंने कहा कि, वो व्यक्तिगत रूप से इस गाने के कंपोज़र्स अजय-अतुल से यह परफॉर्मेंस देखने को कहेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X