पिता बनने से पहले डरे रणबीर कपूर- मैं अनजान हूं, इसे कैसे करते हैं, आलिया के साथ बच्चे की देखभाल करना

By Filmibeat Desk

रणबीर कपूर ने अपने पिता बनने के अनुभव पर बात की है। हाल ही में आलिया भट्ट ने इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। ख़ास खबर यह है कि इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता और जल्द ही पापा बनने वालेन रणबीर कपूर ने अपनी उपस्थिति के साथ 'रविवार विद स्टार परिवार' की शोभा बढ़ाई और पहली बार माता-पिता बनने के अपने अनुभव और अपेक्षाओं के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने डर से लेकर दुनिया के सबसे अच्छे पिता बनने की अपनी इच्छा जैसी कई बातों का खुलासा किया।

Recommended Video

Alia Pregnancy: Ranbir Kapoor ने Anupama से ली Best Father बनने की Classes, Video viral |*Bollywood

स्टार प्लस का शो 'रविवार विद स्टार परिवार' अपने दर्शकों के पसंदीदा स्टार परिवार 'अनुपमा' और 'इमली' को लेकर आ रहा है, जो 'द बेस्ट परिवार' का खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आएंगे।

Ranbir Kapoor

शो पर स्टार परिवार के होस्ट अर्जुन बिजलानी ने रणबीर कपूर के साथ काफी कुछ शेयर किया। रणबीर ने अर्जुन बिजलानी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया, "मैं और अर्जुन एक ही स्कूल में साथ थे, इतना ही नहीं हम एक हाउस और एक ही फुटबॉल टीम में भी थे। मुझे अपने बचपन के दिनों के दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है और अभी भी हम उसी ऊर्जा को साझा करने में सक्षम हैं। आज हम दोनों जहाँ हैं मुझे इस बात का पर बहुत गर्व है और उम्मीद है कि चाहे जो हो जाए हम इसी तरह हमेशा जमीन से जुड़े रहें।"

इतना ही नहीं 'रविवार विद स्टार परिवार' शो में अनुपमा (रुपाली गांगुली) ने रणबीर को दुनिया का सबसे अच्छे पिता बनने को लेकर उन्हें ट्रेनिंग दी और कहा आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है जब अनुपमा यहां है। उन्होंने रणबीर कपूर को बच्चे को दूध पिलाना, डकारना, पाउडर लगाना और बच्चे को ठीक से पकड़ना भी सिखाया।

पिता बनने के अपने डर के बारे में बताते हुए रणबीर कपूर ने बताया, "दुनिया का सबसे अच्छा पिता बनने के लिए, मुझे अपने बच्चे की देखभाल करना सीखना होगा। मैंने हमेशा सोचता था कि लोग इसे कैसे करते होंगे। अब मेरी बारी है, मैं एक तरह से बिलकुल अनजान हूं और मुझे, आलिया के साथ बच्चे की देखभाल करना अब सीखना होगा। मुझे यह भी डर है कि मुझे नहीं पता कि बच्चे को ठीक से कैसे पकड़ा जाता है, इसलिए मैं बिलकुल तैयार रहना चाहता हूं और अनुपमा जी द्वारा इसे सीखना पसंद करूंगा।"

इतना ही नहीं शो में रणबीर को अनुपमा में 'लीला' और इमली में 'नर्मदा' इन दोनों के 'खड़ूस सास' होने का संकेत भी मिला गया। ऐसे में उन्हें ये पता चल गया कि अनुपमा और इमली दोनों को क्या-क्या नहीं देखना पड़ता होगा। वह अनुपमा के इस तरह कि सास होने को लेकर उनके लिए सहानुभूति रखते हैं। साथ ही रणबीर ने 'मामाजी' को 'फिल्मी अंदाज' में अपने प्यार का इजहार करने के टिप्स भी दिए !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X