शमिता शेट्टी-राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट

शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने अपने #Shara फैंस को झटका दिया है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट की राहें अब जुदा हो गई हैं। दोनों ने ब्रेकअप कर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। बिग बॉस ओटीटी में दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और बाहर निकलने के बाद भी साथ थे।

Recommended Video

BREAKUP: Shamita Shetty Raqesh Bapat | Shamita Raqesh Breakup Announce | Shamita Raqesh Latest News

लेकिन, मंगलवार को शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वो और राकेश बापट अब साथ नहीं हैं। बिग बॉस ओटीटी में दोनों दोस्त बने थे फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शो के खत्म होने के बाद भी इस कपल का क्रेज बरकरार था। यहां तक कि राकेश बापट पुणे से मुंबई भी शमिता के लिए शिफ्ट हुए थे।

shamita-shetty-and-raqesh-bapat-break-up-they-met-on-bigg-boss-ott

राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मैं आप लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं हैं। किस्मत ने हमारे रास्तों को सबसे असामान्य परिस्थितियों में मिला दिया। थैंक यू 'शारा' फैमिली बहुत सारा प्यार और सपोर्ट करने के लिए। एक निजी व्यक्ति होने के नाते मैं सार्वजनिक रूप से अपने ब्रेकअप की घोषणा नहीं करना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है हम अपने फैंस को बताने के हकदार हैं।'

उन्होंने आगे लिखा है- 'मुझे पता है कि इससे आपका दिल टूट जाएगा, लेकिन आशा है कि आप सभी हम दोनों व्यक्तिगत तौर पर प्यार करेंगे। आप सभी के सपोर्ट का जरूरत है। ये म्यूजिक वीडियो आप सभी के लिए है।'

वहीं, शमिता शेट्टी ने लिखा है- 'मुझे लगता है कि ये साफ करना जरूरी है कि मैं और राकेश अब साथ नहीं हैं। लेकिन, ये म्यूजिक वीडियो उन सभी फैंस के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया। हमें ऐसे ही प्यार व्यक्तिगत तौर पर भी देते रहें।

हालांकि, दोनों क्यों अलग हुए इस बात की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दोनों ज़ल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आएंगे। दोनों ने इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X