बिग बॉस ओटीटी: पहले ही दिन शमिता शेट्टी की हुई भयंकर लड़ाई, जानिए क्यों?
बिग बॉस ओटीटी का शुभ आरंभ हो चुका है। साथ ही पहले ही दिन भंयकर लड़ाई भी देखने को मिली। ये लड़ाई हुई शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और और प्रतीक सहजपाल के बीच। दोनों एक दूसरे पर चिखते चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस भंयकर लड़ाई को देखने के लिए फैंस को आज रात बिग बॉस ओटीटी ही देखना होगा।
वूट के इंस्टाग्राम हैडंल पर एक तस्वीर शेयर की गई है जिस पर लिखा है, खाने पे छिड़ी प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच में जंग। इस तस्वीर में जहां प्रतीक और शमिता एक दूसरे को उंगली दिखाते दिख रहे हैं तो शमिता चिखती चिल्लती जर आ रही है। इस पोस्ट के जरिए ये समझ आ रहा है कि खाने को लेकर ये लड़ाई हुई है। आज के एपिसोड से साफ हो जाएगा आखिर दोनों की ये भिंड़त क्यों हुई।

बता दें शमिता शेट्टी के बिग बॉस में एंट्री लेने पर भी ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल किया। शिल्पा शेट्टी के चलते बहन शमिता शेट्टी भी विवादों में घिरे थीं। राज कुंद्रा पॉर्न वीडियो बनाने और प्रसारण के आरोप में जेल में हैं।
पहले ही दिन बिग बॉस ओटीटी पर लंबी तकरार देखने को मिली। बिग बॉस ओटीटी के लिए जैसा कि होस्ट करण जौहर ने कहा था कि इस बार ज्यादा बवाल और विवाद देखने को मिलेंगे।
बता दें 8 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। इस शो के प्रीमियर के दिन मलाइका अरोड़ा का जबरदस्त डांस भी देखने को मिला। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट की एंट्री और अंदाज देखने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications











