तलाकशुदा टीवी स्टार के साथ अफेयर की खबरों पर भड़कीं शमिता शेट्टी- छोटी सोच के आगे मैं..

By Filmibeat Desk
Shamita Shetty, Aamir Ali

Shamita Shetty Dating Aamir Ali: बिग बॅास 15 से निकलने के बाद शमिता शेट्टी का नाम राकेश बापट से जुड़ा। दोनों को बिग बॅास ओटीटी के दौरान एक दूसरे से प्यार हुआ था। बिग बॅास 15 तक दोनों का प्यार दुनिया के सामने दिखाई दिया। शो से बाहर आने के बाद भी शमिता शेट्टी और राकेश बापट कई बार साथ में दिखाई दिए। आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया।

वहीं अब शमिता शेट्टी का नाम टीवी एक्टर आमिर अली के साथ जुड़ रहा है। शमिता शेट्टी और आमिर अली को एक दूसरे के साथ देखा गया। जहां पर बड़े ही प्यार और अदब के साथ आमिर अली अपनी खास दोस्त शमिता शेट्टी को गाड़ी के पास बिठाने गए थे।दोनों इस वीडियो में एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक वीडियो में शमिता शेट्टी के गाल पर आमिर अली किस करते हुए भी दिखाई दिए हैं। ऐसे में दोनों के डेटिंग की अफवाह तेजी से वायरल हो रही है।

खुद को लेकर उड़ाई गई इस खबर पर शमिता शेट्टी ने अपना पक्ष सामने रखते हुए सोशल मीडिया पर कई सारे ट्टीट किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है कि मैं समाज और इसकी सुविधाजनक मानसिकता से परेशान हूं। हर कोई कुछ भी बिना जांच और सच्चाई को जाने तुरंत फैसला देने के लिए जज क्यों बना हुआ है? छोटी सोच से परे भी काफी कुछ है। शमिता ने इसके आगे लिखा है कि अब समय आ गया है कि इसके बारे में अपना दिमाग खोलें। सिंगल और हैप्पी। आइए इस देश में और जरूरी मुद्दों पर ध्यान दें। वहीं शमिता के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम आपके साथ हैं।

बता दें कि शमिता शेट्टी ने बिग बॅास के दौरान ही कहा था कि उन्हें ऐसा इंसान चाहिए जो उन्हें समझ सके। फिलहाल एक्ट्रेस अपने करियर और फैमिली पर फोकस कर रही हैं।

InstantBollywood ने यह वीडियो शेयर किया है।

Read more about: shamita shetty aamir ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X