कास्टिंग काउच पर शर्मा सिकंदर का दर्दनाक खुलासा- काम के बदले सेक्स की मांग, इंडस्ट्री बदल गई है
एक्ट्रेस शमा सिकंदर बीते काफी समय से अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर छाई रहती हैं, इस बार शमा सिकंदर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कैसे काम मांगने के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। लेकिन बीते कुछ सालों में उन्हें कई चीजों में सुधार देखने को मिला है। शमा सिकंदर ने इस संबंध में बात की है और बोला है कि कास्टिंग काउच केवल बॅालीवुड तक सीमित नहीं है, यह हर जगह होता है। एक इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने बॅालीवुड में अपने कास्टिंग काउच अभिनय को लेकर बात की है।

शमा सिकंदर ने बताया कि कुछ नामी निर्माता-निर्देशक उनके साथ दोस्ती करना चाहते थे। शमा सिकंदर ने बताया कि इंडस्ट्री बहुत बदल गई है। अच्छे के लिए बदली है। अब युवा निर्माता काफी अधिक पेशेवर हो गए हैं, लोगों के साथ सम्मान से पेश आते हैं। उनके मन में काम के बदले सेक्स की धारणा नहीं होती है।

शमा ने बोला-दोस्ती करना चाहते हैं
शमा ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले निर्माता मुझसे कहते थे कि वह मुझसे दोस्ती करना चाहते हैं, फिर मैं सोचती थी कि जब हमने साथ काम नहीं किया तो हम दोस्त कैसे बन सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको असुरक्षित बहुत गिरा हुआ इंसान होना पड़ेगा।

केवल बॅालीवुड तक सीमित नहीं
इनमें से कुछ निर्माता इंडस्ट्री के जाने-माने नाम थे। इससे यह सामने आता है कि आप में सामान्य तरीके से महिला का दिल जीतने का आत्मविश्वास नहीं है। लेकिन कास्टिंग काउच केवल बॅालीवुड तक सीमित नहीं हैं। यह सब जगह होता है। शमा ने यह भी स्वीकार किया है कि केवल कुछ लोग कास्टिंग काउच कर रहे हैं पूरी इंडस्ट्री को इसके लिए दोष नहीं दिया जा सकता है।

शमा काफी हॅाट और बोल्ड
शमा अपने इस वेकेशन में काफी हॅाट और ग्लैमरस नजर आती हैंकाफी समय पहले शमा सिकंदर को आमिर खान और मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म मान में कामिनी के रूप में भी दिखाई दी हैं जो फिल्म में आमिर खान की प्रेमिका हैं।


Click it and Unblock the Notifications











