हर मौसम में टू पीस पहनने के बहाने ढूंढ़ती है ये हसीना, बिकिनी पहनकर हुस्न का करती हैं शो ऑफ

shama sikander

Shama Sikander Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शमा सिकंदर की हर अदा फैंस को उनका दीवाना बनाती है। उनके वीडियो अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं और एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं।

शमा सिकंदर ने हाल में ही अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में वो बिकिनी में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो हर मौसम में अलग-अलग बिकिनी पहने नजर आ रही है। उन्होंने पिंक, ब्राऊन और सफेद रंग की बिकिनी पहनी हुई है और इस वीडियो में वो काफी ज्यादा हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया, लोग उनके हुस्न की तारीफ करने लगे।

शमा सिकंदर आज भले ही लाखों दिलों की मलिका हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास खाना खाने के भी पैसे नहीं थे। बचपन में गरीबी में जीने वाली शमा सिकंदर का जीवन भी आसान नहीं रहा। एक समय था जब शमा सिकंदर के पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। 41 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है।

शमा सिकंदर ने 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। 'प्रेम अगन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शमा सिकंदर आमिर खान की फिल्म 'मन' में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि शमा सिकंदर को 2003 में टीवी डेब्यू शो 'यह मेरी लाइफ है' से फेम मिला। इसके बाद शमा सिकंदर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने वेब सीरीज 'माया' से भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा वे 'सेक्सोहॉलिक' फिल्म में भी नजर आईं।

आज बेशक शमा सिकंदर एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन है जिसका नाम 'शमा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड' है, जिसके तहत वे 'अब दिल की सुन' वेब सीरीज भी बना चुकी हैं। ये सीरीज बाइपोलर और डिप्रेशन डिसऑर्डर पर आधारित है। अपने हॉट अंदाज से फैंस को घायल करने वाली शमा सिकंदर 2011 में बाइपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और इस दौरान उन्हें बार-बार सुसाइड करने के ख्याल आते थे, इसी के चलते एक रात शमा ने नींद की गोलियां भी खाई थीं।

शमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। यह बात उन्होंने मीटू मूवमेंट के दौरान बताई थी। उन्होंने कहा था कि जब वह 14 साल की थी तब उनके साथ एक डायरेक्टर ने छेड़छाड़ की थी। बहरहाल, आज शमा सिकंदर बेहद शानदार जिंदगी जी रही हैं। वे अब अपने हमसफर जेम्स मिलिरॉन के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती हैं और जेम्स के साथ बहुत खुश नजर आता हैं। वे अब अपने मन मुताबिक अपनी लाइफ जी रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shama sikander
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X