Shama Sikander ने बताई उस काली रात की कहानी, कहा- 'मां कुरान पढ़ रही थीं, मैंने नींद की गोलियां खा लीं फिर...'

Shama Sikander

Shama Sikandar Revelation: कभी टीवी जगत में अपने शानदार काम और एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली शमा सिकंदर ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने उनके फैंस को हैरान करके रख दिया है।

शमा ने खा ली थीं नींद की गोलियां

एक नए इंटरव्यू में, एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने जीवन के कुछ सबसे दर्दनाक पलों के बारे में बात की, जिसमें आत्महत्या की कोशिश भी शामिल है। बॉलीवुड बबल के साथ अपनी बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने खुलकर बताया कि कुछ साल पहले वह किस बुरे दौर से गुजरी थी और कैसे उसके परिवार ने उसे बहुत सारी नींद की गोलियां लेने के बाद बचाया।

बाइपोलर डिसऑर्डर की हुईं शिकार

शमा, जो अपने टेलीविजन शो 'ये मेरी लाइफ है' के लिए जानी जाती हैं, ने कहा, "15 साल पहले मैं बहुत बुरी स्थिति में थी, मुझे डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर था। तभी मुझे पता चला कि मेरी दादी को भी बाइपोलर डिसऑर्डर हो सकता है क्योंकि यह जेनेटिक्स है। वह ऐसी चीजें करती थीं जिससे लोग कहते थे कि उन पर भूत सवार है। मैंने भी इसी तरह की चीजें की हैं, लेकिन क्योंकि मैं समझदार हूं और आज के समय में रहती हूं, इसलिए मैं समझ पाई कि मुझ पर भूत सवार नहीं है। तभी मैंने अपना करियर छोड़ दिया और इंडस्ट्री छोड़ दी।"

एक्ट्रेस ने बताई उस रात की कहानी

इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके मन में कभी आत्महत्या के ख्याल आए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "बेशक। मैंने आत्महत्या करने की कोशिश की और मुझे मेरे परिवार ने बचा लिया... मैंने भगवान से कहा, 'मैं थक गई हूं और अब ऐसा नहीं कर सकती हूं। मैं किसी और के रूप में वापस आना चाहती हूं। चलो एक डील करते हैं। मैं अब आत्महत्या कर रही हूं, आप मुझे दूसरा जन्म दें'। फिर मैंने बहुत सारी नींद की गोलियां लीं और मैं सो गई। मुझे लगता है कि जब मैं सो रही थी, तब मैंने अपने बैंक डिटेल अपने भाई को भेजी, वो एक शादी में था और हैरान था- "मेरी बहन मुझे अभी यह क्यों भेज रही है?" मेरी मां कुरान पढ़ रही थी और मैंने उनसे कहा था कि वह मुझे परेशान ना करे। मेरे भाई ने फिर मेरी मां को फोन किया... और फिर उन्हें पता चला और उन्होंने मुझे जगाने की कोशिश की, लेकिन मैं उठ नहीं रही थी। फिर सभी लोग भागते हुए आए। मुझे याद है कि वे सभी मुझे उठाने की कोशिश कर रहे थे और मैं डेड मीट की तरह थी। छह लोग मिलकर भी मुझे नहीं उठा पाए। इसलिए वे मुझे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल ने मुझे भर्ती करने से मना कर दिया और कहा कि यह आत्महत्या का मामला लगता है।"

शमा ने बताया कि कैसे एक दोस्त ने पुलिसवाले से बात की और कहा कि शमा ने 'कुछ गलत खा लिया है' और अस्पताल को उसे भर्ती करके बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी रात उसके शरीर से 'जहर निकाला' और अगले दिन उन्हें होश आ गया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि 'वे दो-तीन साल उनके लिए बहुत, बहुत कठिन थे'। उन्होंने कहा कि वह अपने कमरे से बाहर कदम नहीं रखना चाहती थी और पूरे दिन सोती और रोती रहती थी। शमा ने कहा कि वह हर समय 'खाली' और 'उदास' महसूस करती थी। उसने कहा कि उसे यह समझने में 'काफी समय' लगा कि वह सही रास्ते पर नहीं थी।

More from Filmibeat

Read more about: shama sikander
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X