Shama Sikander के साथ बड़े सुपरस्टार ने की बदतमीजी, जबरदस्ती गले लगाया और फिर...

Shama Sikander

Shama Sikander Hugged Inappropriately by a Superstar: एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने हाल ही में एक "बड़े सुपरस्टार" के साथ अपने चौंकाने वाले एक्सपीरिएंस का खुलासा किया। आपको बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने आत्महत्या की कोशिश के बारे में भी बताया था और अब इस खुलासे ने फैंस की नींदें हराम कर दी हैं!

शमा सिकंदर ने दावा किया कि एक ऐड शूट के दौरान एक बड़े स्टार ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। उन्होंने कहा कि एक्टर ने जान बूझकर गले लगाया और उनके इस एक्शन से वो काफी अनकंफर्टेबल हो गईं।

'उन्होंने मुझे जानबूझकर गले लगाया'

एक्ट्रेस ने कहा- "मुझे गले लगाना शूट का हिस्सा नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि वह किसी कारण से मुझे गले लगाना चाहता था। आप समझ सकते हैं कि कुछ लोगों में कैसा वाइब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "जब उसने मुझे गले लगाने की कोशिश की, तो मुझे लगा कि मैं उस तरह के टच से अनकंफर्टेबल हूं। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था।"

Shama ने उस एक्टर संग कभी काम ना करने की कसम खाई

इसे एक "चौंकाने वाला" एक्सपीरिएंस के बारे में बताते हुए शमा ने कहा कि उन्होंने अपने जिंदगी में कभी भी उस एक्टर के साथ काम ना करने की कसम खा ली है। उन्होंने कहा कि घटना होते ही उन्होंने अपना मन बना लिया और फिर कभी उनके साथ काम ना करने का फैसला किया। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मुझे लगा कि वह एक सुपरस्टार है। उसे ये सब करने की क्या जरूरत है?

'शूटिंग से एक दिन पहले किया रिप्लेस'

इंटरव्यू के दौरान शमा ने यह भी बताया कि शोबिज में उन्हें कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन लोगों ने इनडायरेक्टली उनके साथ अजीबोगरीब बर्ताव किया गया। उन्होंने उस समय को भी याद किया जब शूटिंग से ठीक एक दिन पहले उन्हें एक बहुत बड़ी फिल्म में एक बहुत बड़े डायरेक्टर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं हैरान थी। मैं हर समय रोती रही, लेकिन मेरे पापा ने मुझे मोटिवेट किया। इंडस्ट्री में ये चीजें बहुत आम हैं। लेकिन यही समस्या है। यह समस्या आम नहीं होनी चाहिए।"

Shama Sikandar का काम

शमा सिकंदर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'ये मोहब्बत है', 'मन', 'प्रेम अगन' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'ये मेरी लाइफ है' और 'बाल वीर' जैसे टीवी शो में भी काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: shama sikander
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X