..................... Shalin Bhanot Reveals That He Was Homeless After Divorce With Dalljiet Kaur Stay On The Stairs Of Jabalpur Temple Jabalpur Temple - Hindi Filmibeat

जब इस एक्टर के सिर पर नहीं थी छत, मंदिर की सीढ़ियों पर काटे दिन, फिर एक फ़ोन कॉल ने बदली किस्मत

Shalin Bhanot Career Struggle: शालीन भनोट टीवी केक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उनके निजी जीवन में जो विवाद हुआ है वह किसी से भी छुपा नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने मुश्किल वक्त और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात की है।

Shalin Bhanot

हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शालीन भनोट नजर आए और उन्होंने कहा कि "मेरा एक रिलेशनशिप भी चल रहा था।" पारस छाबड़ा भी यह हैरान होकर कहते हैं कि अच्छा आप रिलेशनशिप में थे। तो अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि "हां मुझे ऐसा ही लगता था।"

शालीन भनोट ने अपनी निजी जिंदगी में आई हुई मुसीबत पर बात की और बताया कि "दुनिया का सबसे अमीर आदमी भी जब भगवान के दर पर पहुंच जाता है तो उन्हें झुक कर प्रणाम ही करता है। अतीत में मेरे साथ में बहुत कुछ समस्याएं हुई और कई दिन तो बिल्कुल अच्छी नहीं थे। ऐसा लगने लगा था कि जिंदगी खत्म हो गई है।"

एक्टर के पास नहीं था रहने को घर

तब पारस छाबड़ा ने उनसे बात करते हुए कहा कि यह तो तब की बात है जब आपका रिश्ता टूट गया था। तो शालीन भनोट ने कहा कि "हां, जब मेरा रिश्ता टूट गया था तो कुछ वजहों से मेरे पास में घर नहीं था। कोई भी मुझे घर नहीं दे रहा था।"

शालीन भनोट ने आगे बताया कि "लोगों ने मेरे बारे में आर्टिकल भी लिखे और मैंने यह पढ़ रखे थे। पूरे लोखंडवाला में मुझे कोई भी घर देने को राजी नहीं था। एक महिला थी जो मैनेजमेंट से थी। तो उसने मुझे फोन किया और कहा कि शालीन तुम हर हफ्ते अलग-अलग सोसाइटी में रिजेक्ट हो रहे हो। सब कह रहे हैं कि देखो हमने भी शालीन को निकाल दिया है और रिजेक्ट कर दिया है।"

मां के दर पर पहुंचे एक्टर

शालीन भनोट ने बताया कि "गम मेरे साथ बहुत दूर तक चले, लेकिन मुझे में ना पाई थकान तो वह खुद थक चले। बहुत हताश होने के बाद में मैं जबलपुर चला गया था। वहां पर मां भगवती का एक मंदिर है और वहां 20 से 25 सीढ़ियां होगी। मैं वहीं पर नहाता था। सीढ़ियां चढ़कर मंदिर चला जाता था और वहां पर बैठा रहता था।"

अभिनेता ने इस पर आकर बताया कि "मैंने देवी मां से कहा था कि मां यार मैं बहुत अच्छा कर रहा था। वहां पर कुछ करने के लिए गया था और सही जा रहा था सब कुछ, लेकिन यह तो गड़बड़ हो गई है। तब मुझे बहुत फोन कॉल भी आ रहे थे। लेकिन एक नंबर से बहुत कॉल आ रहे थे। तो मैंने मन से कहा कि अगर यह कॉल मेरे लिए है तो एक बार फिर से फोन आ जाए।"

एक फ़ोन कॉल ने बदली जिंदगी

शालीन भनोट ने बताया कि "मैं जब 9वीं सीढ़ी पर चढ़ रहा था तो फिर मुझे इस नंबर से कॉल आ गया था। मुझे कहा गया कि हम स्वास्तिक से बोल रहे हैं और सूर्यपुत्र कर्ण एक शो आ रहा है। मैंने मन में सोच लिया था कि मुंबई मैं नहीं जा सकता। क्योंकि वहां पर मेरे पास में रहने के लिए कोई घर नहीं था। लेकिन उन्होंने मुझे कहा कि शूटिंग मुंबई में नहीं गोरेगांव में होगी तो आप टेंशन मत लो। हम आपके घर भी दिलवा देंगे।" इसके बाद शालीन भनोट कहां से कहां पहुंच गए हैं यह तो आज पता चली जाता है।

Read more about: shalin bhanot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X