..................... Shalin Bhanot of Bigg boss 16 decided to remain single rest of his life. बिग बॉस 16 के इस कंटेस्टेंट ने पूरी जिंदगी सिंगल रहने का किया फैसला, खुद बताई इसकी वजह। - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 के इस कंटेस्टेंट ने पूरी जिंदगी सिंगल रहने का किया फैसला, खुद बताई इसकी वजह

Shalin Bhanot

टीवी एक्टर और बिग बॉस 16 के प्रतिभागी रह चुके शालीन भनोट सीजन की शुरुआत से ही सुर्खियों में बने रहे। शालीन ने अपनी हरकतों की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरी। कुछ लोगों को शालीन का रवैया रियल लगा तो कुछ लोगों को यह फेक लगा। शालीन भनोट टॉप 5 तक पहुंचने में भी कामयाब रहे लेकिन फिनाले शुरू होते ही वो घर से बाहर हो गए। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद शालीन ने कई मुद्दों पर मीडिया से बात भी की।

लेकिन, इस दौरान उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो ताउम्र सिंगल रहेंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। शालीन भनोट दरअसल, बिग बॉस 16 में टीना दत्ता के साथ केमिस्ट्री की वजह से खूब सुर्खियों में रहे थे। यूं तो दोनों ने कई बार इसे दोस्ती कहा लेकिन बिग बॉस के दर्शकों को ये दोस्ती से कहीं अधिक लगा। लेकिन, शालीन की वजह से टीना दत्ता बाहर हो गईं तो वहीं दोस्ती निभाते हुए शालीन ने 25 लाख छोड़कर भी उन्हें वापस बुलाने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, इसके बाद भी टीना और शालीन में झगड़े होते रहे और एक दिन सलमान खान ने वीकेंड के वार में ना सिर्फ टीना दत्ता की क्लास लगाई बल्कि कहा कि वो गेम खेल रही हैं। शालीन और टीना की दोस्ती पहले जैसी नहीं रही। टीना शो से बाहर हो गईं तो वहीं शालीन फिनाले तक पहुंच गए। शालीन भनोट ने स्टेज पर ऐलान किया कि वो सिंगल ही रहेंगे।

उन्होंने बाहर निकलने के बाद सलमान खान के सामने कहा- मैंने हमेशा सलमान सर को अपना इंस्पिरेशन माना है। उनकी तरह एक्टिंग करना चाहता हूं और सिंगल रहना चाहता हूं।' अब उनके इस ऐलान के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि टीना दत्ता से धोखा मिलने के बाद शालीन ने हमेशा सिंगल रहने का फैसला किया है।

वहीं, कई यूजर्स इसे उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर से भी जोड़ रहे हैं। बता दें कि, शालीन भनोट की एक्स-वाइफ दलजीत जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही हैं। शालीन भनोट और दलजीत कौर की 2009 में शादी हुई थी। दोनों हालांकि, 2015 में अलग हो गए। दोनों एक बच्चे के पैरेंट्स भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X