..................... Shalin Bhanot Fans upset due to his Accident - Hindi Filmibeat

यह हादसा कैसे हुआ, Shalin Bhanot के इस एक्सीडेंट को लेकर फैंस हुए काफी परेशान

Shalin Bhanot

Shalin Bhanot: टेलीविजन एक्टर शालीन भनोट अपने नए एकता कपूर के शो बेकाबू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। परंतु हाल ही में सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि शालीन का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके चलते उनकों गंभीरें चोटे आई है और फैंस इसको लेकर काफी चिंतित हैं।

दरअसल सूत्रों से खबर आई है कि एक्टर बेकाबू के सेट पर घायल हो गए हैं। और शुरुआती दिनों में ही यह घटना हुई थी। इसमें यह भी बताया गया है कि बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी के शरीर पर कट लग गए हैं।

पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'शालीन के शरीर पर चोटें आई हैं और यह सराहनीय है कि चोटों के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी। शालिन शो में एक्शन सीक्वेंस और हाई-एंड ड्रामा के के लिए ऐसा कर रहे हैं। वह दिन-रात शूटिंग करना जारी रखते हैं, वह खुद को बहुत कम ही आराम दे रहे हैं।''

हालांकि, अभी तक न तो प्रोडक्शन बैनर और न ही अभिनेता की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है। परंतु सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी खबरें चल रही हैं और फैंस की तरफ से इसको लेकर चिंता व्यक्त की जा रही हैं।

शालीन के अलावा शो की एक्ट्रेस ईशा सिंह को लेकर भी बुरी खबर है। किडनी में संक्रमण के चलते उन्हें भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने एक तस्वीर साझा कर फैंस को बताया है कि वह अब पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं।

बता दें कि जिस शो को लेकर इस बात शालीन लाइमलाइट में है, वह एकता कपूर का शो बेकाबू है। इस शो में शालीन राक्षस की भूमिका में हैं। वहीं, उनके अपोजिट ईशा सिंह हैं। इसके अलावा एकता कपूर के इस शो में शिवांगी जोशी भी कैमियो रोल में दिखने वाली हैं। खैर फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Read more about: shalin bhanot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X