..................... Shalin Bhanot fame show Bekaboo first promo of created ruckus - Hindi Filmibeat

शालीन भनोट फेम शो 'बेकाबू' का पहला प्रोमो सामने आते ही हुआ हंगामा

shalin

Shalin Bhanot: टीवी के जाने माने एक्टर शालीन भनोट बिग बॉस 16 के हिस्सा बने थे और इसके बाद वह काफी लाइमलाइट में रहे। इसी शो के फिनाले में एकता कपूर ने शालीन भनोट को टीवी शो का ऑफर दिया था। उस शो का नाम है बेकाबू, और हाल ही में बेकाबू का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में शालीन भनोट का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

शालीन लंबे वक्त बाद एकता कपूर की आगामी फैंटेसी-एडवेंचर सीरीज बेकाबू के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। इस शो में शालीन के अलावा अभिनेत्री ईशा सिंह शो में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों ही टीवी जगत के शानदार कलाकार हैं।

कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शालीन और ईशा के पहले लुक का खुलासा करते हुए प्रोमो जारी किया। प्रोमों से साफ दिख रहा है कि, यह शो एक फैंटेसी रिवेंज ड्रामा है जो परियों और राक्षसों की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है।

कथित तौर पर, शालीन राक्षसों की भूमिका निभाएंगे और ईशा परी की भूमिका निभाएंगी। पोस्ट के लिए कैप्शन में लिखा है, जब एक परी और राक्षसों की ताकतियां तकराएंगी तब कयानात भी हो जाएगी बेकाबू। देखे बेकाबू जल्दी ही सिर्फ कलर्स पर।

प्रोमो को साझा करते हुए शालीन ने इसके लिए आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर इसका प्रोमों खुद भी साझा किया। शालीन ने जैसे ही इसका प्रोमो साझा किया उनके इंडस्ट्री के सभी दोस्तो ने उनको बधाई दी और खुशी जताई।

बता दे, इस शो का जैसे ही प्रोमों सामने आया तो नेटिज़न्स ने शो की तुलना अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र से कर दी और सोशल मीडिया पर यूर्जस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसको उस फिल्म जैसे बनाने के लिए ट्रोल भी किया है।

Read more about: shalin bhanot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X