बिग बॉस के घर से निकलने के बाद बाबा भोलेनाथ की शरण में पहुंचकर शालीन भनोट ने यह क्या किया....

टेलीविजन एक्टर और बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट इस वक्त लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शालीन बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि वह लोगों की नजरों में आ जाते हैं। अब शालीन काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे और वहां के लोगों ने एक्टर के बहुत ही अच्छे से स्वागत किया। साथ ही शालीन ने भी अपने प्रशंसको से बहुत ही अच्छे से मुलाकात की और बात भी की, इसको लेकर सभी शालिन की तरीफ कर रहे हैं।
शालीन का बाबा भोलेनाथ के दर्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शालिन भनोट ने काशी विश्वनाथ में हाथ जोड़कर प्रार्थना की।
इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और सभी से नरम स्वभाव में बातचीत की। शालीन ने जिस तरह लोगों से अपना कनेक्शन बनाया, उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। उन्हें काशी विश्वनाथ में दर्शन करते देख लोगों ने ढेर सारा प्यार बरसाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'एक दम चमक रहे हो, निगेटिव लोगों से दूर रहो, सब अच्छा होगा।' अंशिका गुप्ता नाम की फैन ने कमेंट किया, 'आप सफलता प्यार और खुशी के हकदार हो बिग बॉस के अंदर बहुत कुछ सहा है, आपने बहुत कुछ सफर किया और सब कुछ हंस कर सहा लोगों को एंटरटेन किया।'
तो इस तरह से शालीन इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। शालिन को बिग बॉस के घर में ही एकता कपूर का शो भी मिल गया साथ ही शालिन को खतरों के खिलाड़ी के लिए भी चुन लिया गया है। तो ऐसे में शालीन के पास काम भी बहुत सारा है, जिसको लेकर खुद शालीन फैंस का और एकता कपूर का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications