शक्तिमान की होगी वापसी, जूनियर शक्तिमान के साथ
शक्तिमान आज भी बच्चों का चहेता है। जिन लोगों की रविवार की सुबह शक्तिमान की आवाज से होती थी आज वो सभी अपने बच्चों को शक्तिमान की कहानियां सुनाते हैं और याद करते हैं वो समय जब शक्तिमान उनकी जिदंगी का एक अहम हिस्सा हुआ करता था। आज शक्तिमान की पहुंच उतनी नहीं है जितनी कुछ साल पहले तक हुआ करती थी। सब वक्त का और उम्र का तकाजा है। लेकिन अब शक्तिमान जल्द ही फिर से बच्चो के बीच अपनी शक्तियों को लेकर और आने वाला है। लेकिन इस बार उसके साथ दुनिया को बुरी शक्तियों से बचाने वाला एक नन्हा शक्तिमान भी है। यानी की शक्तिमान जूनियर शक्तिमान के साथ फिर से बच्चों का दिल जीतने आ रहा है।30 जून को दोपहर 12 बजे पोगो पर शक्तिमान टेली फिल्म का प्रीमियर होगा।
हाल ही में मुकेश खन्ना जो कि शक्तिमान बनकर आज तक लोगों के दिलों में बसते हैं ने एक प्रेस कॉंफ्रेस रखी जिसके दौरान ये अनाउसमेंट किया गया कि जल्द ही बच्चों का प्यारा शक्तिमान वापस टीवी पर आएगा और साथ ही शक्तिमान पर बनाई गयी एक टेली फिल्म भी बच्चों के फेवरेट चैनल पोगो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना जूनियर शक्तिमान उदय सचदेवा को लोगों से मुखातिब कराएंगे। इस इवेंट के दौरान मुकेश खन्ना ने अपने पुराने कुछ एक्सपीरियंस भी शेयर किये और शक्तिमान सीरियल की उपलब्धियों का भी बयान किया।
जूनियर शक्तिमान यानी उदय सचदेवा ने इवेंट के दौरान मुकेश खन्ना जी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और साथ ही उन्हें बहुत धन्यवाद दिया कि उन्होंने उदय को इतना बड़ा चांस दिया। आइये जानते हैं और क्या क्या हुआ इस इवेंट के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications











