गौ हत्या पर क्यों वायरल हो रहा है मुकेश खन्ना का VIDEO- खुले आम गाय खाई जाती है
शक्तिमान में लीड भूमिका निभाने वालेलोकप्रिय कलाकार मुकेश खन्ना एक बार फिर से अपने लेटेस्ट वीडियो के कारण चर्चा मेंबने हुए हैं। मुकेश खन्ना ने इस बार फिर से गाय को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कियाहै। इसे लेकर मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। मुकेश खन्ना ने इस वीडियो के जरिए गौ हत्या को लेकर लोगों को फटकार लगाई है।
मुकेश खन्ना के इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गाय का मांस खाने वाले लोगों के खिलाफ मुकेश खन्ना ने अपनी आवाज उठाई है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं कि क्या हम लोग कल्कि का इंतजार कर रहे हैं? कल्कि आएगी और हमारी गाय माता को बचायेंगी?

वह आगे कहते हैं कि क्या आपने अपने घर-परिवार की माता के लिए, आपको ये इंतजार है कि पुलिस आएगी तो उन्हें बचाएगी या फिर मिल्ट्री आएगी तो उन्हें बचाएगी? ऩहीं,जब उनके लिए आप नहीं करते तो गाय हमारी और आपकी माता है। ये किसी को बताने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

मुकेश खन्ना का गौ हत्या पर वीडियो
मुकेश खन्ना ने आगे अपना मत रखते हुए कहा कि क्यों खुले आम गाय खाई जाती है? एक्सपोर्ट किया जाता है, मारी जाती हैं। काटी जाती हैं। इतना बोलने के बाद भी ये सब चल रहा है, क्योंकि कुछ लोग तो बाहर के मुल्क से खाकर आते हैं तो उनको आदत पड़ जाती है। ये बोलते हैं कि उनका मांस अच्छा है। शर्म आनी चाहिए आपको और कुछ लोग तो इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि उनका बिजनेस है। इसे वो विदेशों में बेचते हैं। उनकी लाखों-करोड़ों की कमाई होती है। बंद करना चाहिए। सरकार को भी मैं आहावन करूंगा।

मुकेश खन्ना का भड़का गुस्सा
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि जिस तरह भीष्म पितामह की आत्मा पवित्र मानी जाती है। उसी तरह गाय माता की आत्मा को भी पवित्र कहा गया है। अगर लोग नहीं मानते हैं तो मैं सरकार से कहूंगा कि सफेद गाय को हमारा राष्ट्रीय पशु घोषित करें। शेर हमारा राष्ट्रीय पशु है। लेकिन वह खुद अपनी रक्षा कर सकता है।

मुकेश खन्ना ने बताई वजह
अपने इस वीडियो के कैप्शन में मुकेश खन्ना ने लिखा है कि क्या हमें ये बताना पड़ेगा कि कृष्ण भगवान गायों के बीच रहते थे, उनके दूध और उनसे बने हुए माखन खाकर बड़े हुए थे। अपने ईद-गिर्द गायों को काटता देख कर भी हम चुप हैं, गौ माता को काटा जा रहा है, उनके मांस को खाया जा रहा है। शर्म आनी चाहिए हमें। इसे रोका जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











