..................... Shaktimaan fame KK Goswami has no work actor revealed he reached to ekta kapoor for work - Hindi Filmibeat

KK Goswami Career: इस एक्टर को नहीं मिल रहा काम, दुखी होकर एकता कपूर से मांगी मदद

KK Goswami Career

KK Goswami Career: 90 के दशक के मशहूर एक्टर केके गोस्वामी पिछले दिनों अपनी कार में आग लगने की वजह से सुर्खियों में थे। लेकिन इस एक्सीडेंट के बाद से केके गोस्वामी के करियर को लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर केके अचानक कहां गायब हो गए।

कई शोज में किया काम
90 के दशक के हिट शोज जैसे शश्श्श... कोई है, शाका लाका बूम बूम, शक्तिमान में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले अभिनेता, खेसारी लाल के साथ एक भोजपुरी फिल्म के लिए वाराणसी में शूटिंग कर रहे थे। केके ने एक समय में अपना खूब नाम कमाया था। अपने छोटे कद के बावजूद, एक्टर ने अपने प्रदर्शन के बलबूते पर अपना नाम बनाया। हालांकि, उनका आखिरी बड़ा शो 2013 में गुटुर गू था, जिसके बाद उन्होंने त्रिदेवियां (2017) जैसे शो में छोटी भूमिकाएं कीं।

एकता कपूर से की बात
गोस्वामी अच्छे काम की कमी पर अफसोस जताते हैं। उन्होंने कहा, "इस बात से मुझे परेशानी होती है कि इस तरह के आइकॉनिक शो करने के बावजूद आज मेरे पास काम नहीं है। कभी सोचा नहीं था कि मेरे पास शो ही नहीं होंगे। मैं एक अच्छे शो का इंतजार कर रहा हूं।" 49 वर्षीय गोस्वामी ने खुलासा किया कि वह अक्सर काम के लिए कास्टिंग निर्देशकों और निर्माताओं के संपर्क में रहते हैं। वह हाल ही में निर्माता एकता कपूर से मिले और उन्हें उनकी याद भी दिलाई। "मैं अभी एकता जी से मिला, मैंने उनसे कहा कि मेरे पास कोई शो नहीं है। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह मुझे जानती है और उन्होंने मेरी बात को समझा। उन्होंने अपने एक असिस्टेंट से मेरा नंबर लेने के लिए कहा।"

बेटे को एक्टिंग लाइन से रखा दूर
आपको जानकर हैरानी होगी कि केके नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखे। "नवदीप का झुकाव अभिनय की ओर था। लेकिन मैंने और मेरी पत्नी ने उसे बिठाया और उसे ऐसा न करने की सलाह दी। हमने उन्हें बताया कि कैसे उसे पूरी जिंदगी संघर्ष करना पड़ेगा। एक समय आएगा जब कितना भी कितना खोदो पानी नहीं निकलेगा। इसलिए मैं पढ़-लिखकर नौकरी करने या बिजनेस करने को कहता हूं। वह चतुर है, एक्टिंग की तरफ अब थोड़ा भी इंटरेस्ट नहीं है।"

Read more about: kk goswami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X