40 साल में टीवी के 'शक्तिमान' ने बनाई करोड़ों की नेटवर्थ, अब बनाने जा रहे फ़िल्म

Mukesh Khanna

Mukesh Khanna Net Worth: मुकेश खन्ना इस समय 'शक्तिमान' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लंबे समय से यह जानने के लिए फैन्स बेकरार थे कि शक्तिमान का किरदार कौन निभाने जा रहा है। इसी के अलावा रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुआ था। लेकिन खबरों के अनुसार मुकेश खन्ना ने उनको रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन आज हम 'शक्तिमान' सीरियल को लेकर नहीं बल्कि मुकेश खन्ना की नेटवर्थ को लेकर बात करने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुकेश खन्ना की उम्र 66 साल की हो चुकी है और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'रूही' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। बाद में उनका बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाते हुए देखा गया। लेकिन शक्तिमान शो से उनको पापुलैरिटी हासिल हुई।

साल 1997 से 2005 तक चलने वाले शो शक्तिमान से भारतीय सुपर हीरो के तौर पर मुकेश खन्ना ने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। लेकिन आपको बता दें कि उनका फिल्मी करियर कुछ खास चल नहीं पाया और 60 से भी ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई।

बाद में मुकेश खन्ना ने लीड हीरो या फिर सपोर्टिंग हीरो से छोटे-मोटे रोल निभाने शुरू कर दिया था। उनको राजा, बरसात और मैं खिलाड़ी तु अनाड़ी जैसी फिल्मों में देखा गया। लेकिन उनका स्क्रीन स्पेस कम नजर आया और इसके बावजूद भी शक्तिमान सीरियल के चलते वह आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर है।

बाद में मुकेश खन्ना ने अपना प्रोडक्शन हाउस भीष्म इंटरनेशनल को भी शुरू किया था। इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंने शक्तिमान का भी निर्माण किया था और इसमें वह लीड किरदार में भी नजर आए थे। उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के जरिए आर्यमान और सौतेला जैसे टीवी शोस को भी प्रोड्यूस किया है।

Koimoi की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने अपने काम के जरिए अच्छी खासी मोटी रकम कमाई है। बता दे की एक्टर की तकरीबन 22 करोड़ की नेटवर्थ है। लेकिन अगर वह शक्तिमान फिल्म को बनाते भी हैं तो उनकी नेटवर्थ में इजाफा भी हो सकता है। खबरों के अनुसार वह खुद भी शक्तिमान का किरदार निभा सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shaktimaan mukesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X